Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके /रिष्टाधिकार:
604
v. कान के छिद्रों को अंगुलियों से ढकने पर जो एक जाति का शब्द सुनाई देता है, उसे समुद्रघोष कहते हैं।
वाला (सामान्य रूप युक्त) मुख मंडल (अकस्मात्) कमल के समान गोल व मनोहर हो जावे, कपोल
में इंद्रगोप के समान चिह्न दिखाई दे तो समझाना चाहिए कि वह सात दिन तक ही जीयेगा।
त्रैरात्रिक मरण चिह्न
तुदं शरीरे प्रतिपीडच्यत्यप्यनूनमर्माणि च मारुतो यदा।
तथोग्रदुर्वशिचकविद्धन्नरस्सदैव दु:खी त्रिदिनं स जीवति॥ 24॥
भावार्थ : वात के प्रकोप से जब शरीर में सुई चुभन जैसी (भयंकर) पीडा हो, मर्मस्थानों में
भी अत्यन्त पीडा हो, भयंकर व दुष्ट बिच्छू से कटे हुए मनुष्य के समान अत्यधिक वेदना (दर्द) से
प्रत़िाण व्याकुलित हो तो समझाना चाहिए कि वह तीन दिन ही जीता है।
द्विरात्रिक मरण चिह्न
जलैस्स्रुशीतैर्हिमशीतलोपमै: प्रसिच्यतो यस्य न रोमहर्ष:।
न वेत्ति यस्सर्वशरीरसत्क्रियां नरो न जीवेद्रिूदिनात्परं स:॥ 2z॥
भावार्थ : बरफ के समान अत्यन्त ठणडे जल से सेवन करने पर भी जिसे रोमांच नहीं होता
हैै और जो अपने शरीर की सर्व क्रियाअों का अनुभव नहीं करता हो, वह दो दिन से अधिक जी नहीं
सकता है।
एक रात्रिक मरण चिह्न
श्रुणोति योप्येव समुद्रघोषमप्यपांगगं जयोतिरातिप्रयत्नत:।
यथा न पश्येदथवा न नासिका नरश्च जीवेि≤वसं न चापरम्॥ 2{॥
भावार्थ : जिसे vसमुद्रघोष नहीं सुनाई देता हो, अत्यन्त प्रयत्न करने पर भी आँख के कोये की
जयोति व नाक का अग्रभाग भी नहीं दिखता हो, वह एक ही दिन जीता है। इससे अधिक नहीं।
त्रौवार्षिक आदि मरण चिह्न
पादं जंघां स्वजानूरुकटिकुक्षिगलांस्त्वलं।
हास्तबाह्यंसवक्षोःगं शिरश्च क्रमतो यदा॥ 27॥
न पश्येदात्मनच्छायां क्रमान्त्रिद्येकवत्सरं् ।
मासान्दश तथा सप्तचतुरेकान्स जीवति॥ 28॥
तथा पक्षष्टसत्त्रीणि दिनान्येकाधिकान्यपि।
जीवेदिति नरो मत्वा त्यजेदात्मपरिग्रहम्॥ 29॥
भावार्थ : जिस मनुष्य को अपना पाद नहीं दिखें तो वह तीन वर्ष, जंघा नहीं दीखे तो दो वर्ष,
जानु (घुटना) नहीं दिखे तो एक वर्ष, उरु (साथल) नहीं दिख पडे तो दस महीने, कटिप्रदेश नहीं दिखे