Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
595
कल्प का उपसंहार
इत्येवं विविधविकल्पकल्पयोगं शास्त्रोक्रक्तमविधिना निष्ोव्य मत्र्य:।
प्राप्नोति प्रकटबलं प्रतापमायुर्वीयँ चाप्रतिहततां निरामयत्वम्॥ 46॥
भावार्थ : इस प्रकार अनेक भेदों से विभक्र कल्पों के योगों को शास्त्रोक्र विधि से सेवन करें
तो वह मनुष्य विशिष्ट बल, तेज, आयु, वीर्य, अजेयत्व व निरोगता को प्राप्त करता है।
प्रत्यक्षप्रकटफलप्रसिद्धयोगान् सिद्धान्तोघदृतनिजबुद्धिभि: प्रणीतान्।
बुधवैवं विधिवदिह प्रयुजय यत्नाद्र‰र्वार्याखिलरिपवो भवंति मत्र्या:॥ 47॥
भावार्थ : जिनके फल प्रत्यक्ष में प्रकट हैं अर्थात् अनुभूत हैं, जो दुनिया में भी प्रसिद्धि को प्राप्त
हुए हैं और सिद्धान्त के पारगामी आचायोँ द्वारा प्रतिपादित हैं, ऐसे पूर्वोक्र औषध योगों को जानकर
विधि व यत्न पूर्वक जो मनुष्य उपयोग (सेवन) करते हैं, वे सम्पूर्ण बैरियों को दुर्जेय होते हैं अर्थात्
विशिष्ट बलशाली होने से उन्हें कोई भी बैरी जीत नहीं सकते।
इति तद्धितं रसरसायनकं परमैषधान्यलं।
शास्त्रविहितविधिनात्र नरास्समुपेत्य नित्य सुखिनो भवंति ते॥
अथ चोक्रयुक्ताविधिनात्र सदसद्वास्तुवंदिना सत्यमिति।
किमुत संकथनीयमशोषमस्ति सततं निष्ोव्यताम्॥ 48॥
भावार्थ : उपर्युक्त, मनुष्यों को हितकारक रस, रसायन व विशिष्ट औषधियों को प्रतिनित्य
शास्त्रोक्र विधि से सेवन करें तो मनुष्य नित्य सुखी हो जाते हैं। (इन औषधियों के गुणों की प्रमाणता
के लिए) पूर्वोक्र कथन सब सत्य ही है असत्य नहीं है, यह कहने की क्या आवश्यकता है? असली
व नकली वस्तुओं को जानने वाले बुद्धिमान् मनुष्य इन सब रसायन आदिकों को पूर्वोक्र विधि के
अनुसार हमेशा (विचारपूर्वक) सेवन करें और देखो कि वे कैसे प्रभाव करते हैं? तात्पर्य यह है कि
पूर्वोक्र योगों के बारे में यह गुण करता है कि नहीं ऐसी शंका करने की जरूरत नहीं है। नि:शंक होकर
सेवन करें। गुण अवश्य दिखेगा।
नगरी यथा नगरमात्मपरिकरसमस्तसाधनै:।
रक्षाति च रिपुभयात्तनूनां तनुमुक्तभेषजगणैस्तथामयात्॥
इदमैषधाचरणमत्र सुकृतीजनयोग्यमन्यथा।
धर्मसुखनिलयदेहगण: प्रलयं प्रयाति बहुदोषदूषित:॥ 49॥
भावार्थ : जिस प्रकार नगर के अधिपति (राजा) अपनी सेना शस्त्र-अस्त्र अदि समस्त साधनों
से नगर को शत्रुओं के भय से रक्षा करता है, उसी प्रकार शरीर के स्वामी (मनुष्य) औषध समूह रूपी