Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
596
साधनों द्वारा रोग रूपी शत्रुओं के भय से शरीर की रक्षा करें। यदि वह पुणयात्मा मनुष्यों के योग्य यहाँ
पर (इस संहिता में) कहे हुए औषध व आचरण का सेवन न करके अन्यथा प्रवृत्ति करे तो धर्म व सुख
के लिए आश्रयभूत यह शरीर अत्यन्त कुपित दोषों से दूषित होकर नष्ट हो जायेगा।
इत्येवं विविधैषधान्यलं, सत्वमतो मनुजा निष्ोव्य सं-।
प्राप्नुवंति स्फुटमेव सर्वथा मुत्रिाकं चतुषकसत्फलोदयम्॥ 50॥
भावार्थ : इस प्रकार पूर्व प्रतिपादित नाना प्रकार के औषधियों को बुद्धिमान मनुष्य यथाविधि
सेवन कर इस भव में तीन पुरुषाथोँ को तो पाते ही हैं, लेकिन परभव में भी धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
को निश्चय से प्राप्त करते हैं। तात्पर्य यह है औषधि के सेवन से शरीर आरोग्य युक्त व दृढ हो जाता
है। उस स्वस्थ शरीर को पाकर वह यदि अच्छी तरह धर्म सेवन करें तो अवश्य ही परभव में पुरुषार्थ
मिलेंगे अन्यथा नहीं।
ग्रन्थकर्ता की प्रशस्ति
श्रीविष्णुराजपरमेशवरमैलिमाला-संलालितांघ्रियुगल: सकलागमरा:।
आलापनीयगुणसोन्नत सन्मुनींद्र: श्रीनंदिनंदितगुरुर्गृरुरूर्जिताःहम्॥ 51॥
भावार्थ : महाराजा श्री विष्णुराजा के मुकुट की माला से जिनके चरण युगल सुशोभित है
अर्थात् जिनके चरण कमल में विष्णुराज नमस्कार करता है, जो सम्पूर्ण आगम के राता हैं, प्रशंसनीय
गुणों के धारी यशस्वी श्रोष्ठ मुनियों के स्वामी हैं अर्थात् आचार्य हैं, ऐसे श्रीनंदि नाम से प्रसिद्ध जो
महामुनि हुए हैं वे मेरे (उग्रादित्याचार्य के) परम गुरु हैं। उन्हीं से मेरा उद्धार हुआ है।
तस्याराया विविधभेषजदानसिध्यै, सद्वैद्यवत्सलतप: परिपूरणार्थम्।
शास्त्रं कृतं जिनमतोधदृतमेतदुद्यत् कल्याणकारकमिति प्रथितं धरायाम्॥ 52॥
भावार्थ : उनकी (गुरु की) आरा से नाना प्रकार के औषध दान की सिद्धि के लिए एवं सज्जान
वैद्यों के साथ वात्सल्य प्रदर्शन रूपी तप की पूर्ति के लिए जिन मत से उद्दृत और लोक में कल्याणकारक
के नाम से प्रसिद्ध इस शास्त्र को मैंने बनाया।
इत्येतदुत्तरमनुत्तरमुत्तमर्ै: विस्तीर्णवस्तुयुतमस्तसमस्तदोषं।
प्राग्भाषितं जिनवरैरधुना मुनींद्रोग्रादित्यपणिडतमहागुरुभि: प्रणीतम्॥ 53॥
भावार्थ : इस प्रकार प्रतिपादित यह उत्तरतंत्र अत्यन्त उत्तम हैं। अनेक पदाथोँ के विस्तृत कथन
के साथ युक्त है। संपूर्ण दोषों से रहित है। पहले सर्वरा जिनेन्द्र भगवान् के द्वारा प्रतिपादित है। (उसी
के आधार से) अब मुनीन्द्र उग्रादित्याचार्य नाम के विद्वान् महागुरु के द्वारा प्रणीत है।