Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
584
त्रिफलां पिब गव्यघृतेन युतां त्रिफलां सितया सहितामथवा।
त्रिफलां ललितातिबलालुलितां त्रिाफिलां क्वथितां तु शिलाजतुना॥ 10॥
भावार्थ : त्रिफला को गोधृत के साथ पीना चाहिए, त्रिफला को शक्कर के साथ में पीना
चाहिए अथवा त्रिफला को अतिबला के साथ सेवन करना चाहिए और त्रिफला को शिलाजीत के साथ
कषाय कर पीना चाहिए।
इति योगविकल्पयुतां त्रिफलां सततं खलु यां निपिबेन्मनुज:।
स्थिरबुद्धिबलेन्द्रियवीर्ययुतश्चिरमायुररं परमं लभते ॥ 11॥
भावार्थ : इस प्रकार अनेक विकल्प के योगों से युक्त त्रिफला रसायन को सतत् पीने से यह
मनुष्य स्थैर्य, बुद्धि, बल, इंद्रिय नैर्मल्य, वीर्य आदि से युक्त होता है और दीर्घ आयुष्य को प्राप्त करता है।
शिलाजतु योग
एवं शिलाजतु शिलोद्धवकल्कलोह-कांतातिनीलघनमप्यतिसू़मचूणँम्।
कृत्वैकमेकमिहसत्त्रिफलाकषायै: संभावितं तनुभृतां सकलाभयघनम्॥ 12॥
भावार्थ : इसी प्रकार शिलाजीत, पत्थर का फूल, इनका कल्क, लोहभस्म, नागरमोथा,
अतिनील, बडी इलायची इनको अलग-अलग अच्छी तरह चूर्ण कर प्रत्येक को त्रिफला कषाय से
भावना देवें। फिर उसका सेवन करें तो सर्व प्रकार के रोगों का वह नाश करता है।
शिलोद्धव कल्प
अथ शिलोद्धवमप्यतियत्नत: खदिरसारयुतं परिपाचितमा्।
त्रिफलया च विपक्वमिदं पिबन् हरति कुष्ठगणानतिनिष्ठुरान्॥ 13॥
भावार्थ : पत्थर के फूल को खदिरसार के साथ अच्छी तरह बहुत यत्नपर्वूक पकावें, फिर उसे
त्रिफला के साथ पकावें। उस उसको सेवन करने से भयंकर से भयंकर कुष्ठ रोग भी दूर होते हैं।
शिलाजतुकल्प
यदि शिलाजतुनापि शिलोदकं पिव सदैव शिलोद्धववल्कलै:।
अपि च नबिंकुनबिंसुवृक्षकैर्निखिलकुष्ठविनाशकरं परम्॥ 14॥
भावार्थ : पत्थर के फूल के कल्क, नबिं व कुनबिं की छाल के साथ व शिलाजीत के साथ
शिलाजल को पीवें तो सर्व प्रकार के कुष्ठ नष्ट होते हैं।
क्षयनाशक कल्प
अपि शिलोद्धववल्कलकल्ककक्वथितगव्यपय: परिमिश्रितै:।
मगधजान्वितसत्सितयान्वित: क्षयगद: क्षपयेत़्ाणमात्रत:॥ 15॥