Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
583
हरीतक्यामलक भेद
अभयानलमित्युदीरितं विमलं ह्यामलकं फलोत्तमं।
हिमवच्छिशिरं शरीरिणामभयात्युष्णगुणा तु भेदत:॥ 5॥
भावार्थ : अभया अग्निवद्र्दक कही गई है। आमलक (आमला) फल-फलों में उत्तम व निर्मल
है। आमला हिम के सामन अत्यन्त शीत है और अभया अति उष्ण है। यही इन दोनों पदाथोँ का गुण
की अपेक्ष भेद हैं।
त्रिफला गुण
अभयेति विभीतको गुणैरुभयं वेति सुभाषितं जिनै:।
त्रिफलेति यथार्थनामिका फलतीह त्रिफलान् त्रिवर्गजान्॥ 6॥
भावार्थ : अभया के समान ही बहेडा भी गुण से युक्त है ऐसा श्री जिननाथ ने कहा है। इसलिए
हरड बहेडा व आमला ये तीनों त्रिफला कहलाते हैं और त्रिदोष वर्ग से उत्पन्न दोषों को दूर करते हैं।
इसलिए इनका त्रिफला यह नाम सार्थक है।
त्रिफला प्रशंसा
त्रिफला मनुजामृतं भुवि त्रिफला सर्वरुजापहारिणी।
त्रिफला वयसश्च धारिणी त्रिफला देहदृढत्वकारिणी॥ 7॥
त्रिफला त्रिफलेति भाषिता विबुधैरद्धुतबुद्धिकारिणी।
मलशुद्धिकृदुद्धताग्निकृत्स्खलितानां प्रवयो वहत्यलम्॥ 8॥
भावार्थ : त्रिफला मनुष्यों को इस भूलोक में अमृत के समान है, वह सर्व रोगों को नाश करने
वाली है। त्रिफला मनुष्यों को जवान बनाये रखने वाली है और शरीर में दृढता उत्पन्न करती है।
त्रिफला तीन फलों से युक्त है ऐसा विद्वानों ने कहा है। वह अद्भुत बुद्धि उत्पन्न करती है,
मलशोधन करती है, और अग्नि दीपन करती है। इतना ही नहीं वृद्ध होकर शक्ति से स्खलितों को भी
शक्ति प्रदान करती है।
त्रिफलायसमाक्षिकमागधिका सविडंगसुभृंगरजश्च समम् ।
त्रिगुणं च भवेदपि वालुवकं पयसेदमृतं पिब कुष्ठहरम् ॥ 9 ॥
भावार्थ : त्रिफला को यदि लोहभस्म, सोनामाखी, पीपल, वायविडंग, भ्रंगरा के चूर्ण के साथ
उपयोग करें तो तीन गुण को प्रकट करता है और इनको ही दूध के साथ उपयोग करें तो यह कुष्ठ रोग
को भी दूर करने वाला अमृत है।