Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ पंचवशिंतितम: परिच्छेद:
मंगलाचरण
प्रणिपत्य जिनेन्द्रमदिं्रसन्मुनिवृंदारकवृंदवंदितम्।
तनुभृत्तनुतापनोदिन:कथ्याम्यल्पविकल्पकल्पकान्॥ 1॥
भावार्थ : मुनिनाथ, गणधर, देवेन्द्र आदियों के द्वारा पूजय श्री जिनेन्द्र को नमस्कार कर प्राणियों
के शरीर ताप को दूर करने वाले कल्पों के कुछ विकल्पों (भेद) को कहेंगे ऐसी आचार्य प्रतिज्ञा करते
हैं।
प्रतिज्ञा
प्रथमं ह्यभयाविकल्पकं मनुजानामभयप्रदायकम्।
विधिवत्कथ्याम्यत: परं परमोद्योगरतो नृणामहम्॥ 2॥
भावार्थ : सबसे पहले हम बहुत प्रयत्न पूर्वक हरीतकी कल्प को शास्त्रोक्र विधिपूर्वक कहेंगे
जो मनुष्यों को अभय प्रदान करने वाला है।
हरीतकी प्रशंसा
अभया ह्यभया शुभप्रदा सततामयासवशाद्रसायनम्।
लवणैर्विनिहंत्यथानिलं घृतयुक्ता खलु पित्तमद्धुतम्॥ 3॥
भावार्थ : अभया (हरड) सचमुच में अभया ही है, सुख देने वाली है। सतत् अमयास रखें तो
वह रसों की वृद्धि के लिए रसायन के समान ही है। उसका उपयोग सैंधानमक आदि लवणवर्ग के साथ
करें तो वातकोप को नाश करती है। घृत के साथ उपयोग करें तो तीव्र पित्तकोप को दूर करती है।
हरीतकी उपयोग भेद
कफमुिल्लखतीह नागरैर्गदयुक्ताखिलदोषरोगनुत्।
सितया सितयात्युपद्रवानभया ह्यात्मवता निष्ोविता॥ 4॥
भावार्थ : सोंठ के साथ अभया का सेवन करें तो कफ को दूर करती है। कूठ के साथ उपयोग
करें तो संपूर्ण दोषों का नाश करती है। यदि उसका उपयोग शक्कर के साथ करें तो रोगगत उपद्रवों को
दूर करती है।