Skip to content

Chapter 24 · Mercury and rejuvenating preparations

PDF page 647 (book page 575)

रसरसायनसिद्धाधिकार:

646
648
Open chapter 24 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसरसायनसिद्धाधिकार: 575 भावार्थ : ती़ण लोह को चूर्ण करके उसमें उतना ही सुवर्ण माक्षिक का चूर्ण मिलाकर उसे गरम कांजी से अच्छी तरह धोवें और कई बार कांजी के साथ अच्छी तरह पकावें। उसके बाद उसे गोमूत्र तक्र (छाछ) तिल का तैल, द्विरज, इन्द्र (इन्द्रजै) इनके क्वाथ से शुद्ध करना चाहिए। अर्थात् उसको गरम करके उक्र द्रव में बुझाते जावें। (इस प्रकार करने से उसकी शुद्धि होती है) इस प्रकार शोधित ती़ण लोह के चूर्ण में (उतना ही) उत्तम सुवर्ण चूर्ण और छह गुना सुवर्णमाक्षिक चूर्ण मिलावें। पारा के भोजन (ग्रास)भूत इस ती़ण चूर्ण को थोडा-थोडा पारा में डालते हुए गर्भद्रुति के क्रम से जीर्ण करना चाहिए। इस प्रकार जीर्ण करते समय बीच में पारा के समान सुवर्णमाक्षिक चूर्ण और उतना ही सुवर्ण चूर्ण डालकर पश्चात् तीव्र अग्नि से जलावें। पश्चात् उसमें शुद्ध बीज को चतुथाँश या अधाँश डालकर जीर्ण करें। इस प्रकार के संस्कार से वह स्वच्छ व पिलपिले रूप का रस बन जाता है। उसे शुद्ध करके (धोकर) मूषा में रखें। उस मूषा को किसी अन्य योग्य पात्र में रख कर संधि बंधन करें। फिर उसे एक वालिशत (12 अंगुल) प्रमाण गहरा गIा खोदकर उसमें रखें और उस पर मिट्टी डालकर बंद करके ऊपर प्रतिदिन आग जलावें। इस प्रकार एक महिने तक बराबर आग जलाकर बाद में उससे निकाल कर उस संस्कृत रसेन्द्र (पारा)की सम्पूर्ण सामग्री व विधि से पूजा करनी चाहिए। पश्चात् उसे मेघनाद के रस से घोंटकर उससे शुद्ध ताम्बा व चाँदी के पत्र का लेपन करें। (इस प्रयोग से सोना बन सकता है)। रस प्रयोग फल यदि रसस्समसारनियोजितो भवति तद्रशमांश स वेदक:। त्रिागुणसारवर: शतवेदको दशशतं रससारयुतो रस:॥ 30॥ भावार्थ : रस के समान प्रमाण में लोणी का ग्रहण करें तो उसका दशमांश में फल का अनुभव होता है। यदि रस की अपेक्ष लोणी त्रिगुण प्रमाण में हो तो सै गुना अधिक लाभ का अनुभव होगा एवं लोणी के रस के साथ रस का उपयोग करें तो हजार गुना अधिक लाभ पहुँचता है। रसबृंहणविधि अथ रसं परिबृंहयते ध्रुवं सततमग्निसहं कुरु सर्वथा। प्रकटतापनवासनकासनैर्जिनमतक्रमतो हि यथक्रमात्॥ 31॥ भावार्थ : उस रस को सदा तापन, कासन व वासनक्रिया के द्वारा अग्निकर्म का प्रयोग करना चाहिए जिससे वह रस बहुत समृद्ध होता है। लवणतालकमेघसुमृत्तिका - तुषमष्ीशरवारणसद्रसै:। अतिविपेष्य घनांतरितान्तरामपि विधाय सुगोस्तनमूषिकाम्॥ 32॥ बहिरिहांतरमभ्रककल्क - संप्रतिविलेपितगोस्तनमूषिकां।