Skip to content

Chapter 24 · Mercury and rejuvenating preparations

PDF page 644 (book page 572)

रसरसायनसिद्धाधिकार:

643
645
Open chapter 24 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसरसायनसिद्धाधिकार: 572 भावार्थ : पारा में इँट के चूर्ण व दूध मिलाकर खरल में अच्छी तरह घोटें। घोटने के बाद उसे कांजी से धोवें, इससे पारे की शुद्धि होती है। इस प्रकार शुद्ध पारद को सोंठ, मिरच, पीपल, कांजी, लवणवर्ग, हींग इनमें मिलाकर पोटली बांधें। बाद में उसे कांजी से भरे हुए बडे पात्र में, दोलायंत्र के द्वारा पकावें। (एवं स्वेदन करें) इस प्रकार बराबर तीन दिन तक स्वेदन करना चाहिए। स्वेदित करने के बाद उसे गुनगुने कांजी से धोना चाहिए। ऐसा करने से पारा अत्यन्त शुद्ध होता है एवं साक्षत् राक्षस के समान सम्पूर्ण धातुओं को खाता है और पचाता है। (अर्थात् पारे में सोना आदि धातुओं को डालने पर एकदम वे उसमें मिल जाते हैं और पारे का वजन भी नहीं बढता। फिर उससे सोना आदिकों को अलग भी नहीं कर सकते)। तं वी़य भास्करनिभप्रभया परीतं, सिद्धान्प्रणम्य सुरसं परिपूजय यत्नात्। दद्यात्तथाधिकृतबीजमिहातिरक्तम्, सरंजितं फलरसायनपादशांःशम्॥ 15॥ गर्भद्रुते:1 क्रमत एव हि जीर्णयित्वा, सू़मांबरद्विगुणितावयवसृतं तं। क्षरत्रयै: त्रिकटुकैर्लवैणस्तथाम्लै:, संभावितैर्विडवरैरधरोत्तरस्यै:॥ 16॥ रम्भापलाशकमलोद्धवपत्रवर्गैर्वद्धं चतुर्गुणितजीरकया च दोलां। संस्वेदयेद्विपुलभाजनकांजिकायां, रात्रै तथा प्रतिदिनं विदधीत विद्वान॥ 17॥ भावार्थ : वह रस सूर्य के समान उज्ज्वल कांति से युक्त होता है। ऐसे रस को देखकर सिद्धों को नमस्कार करके यत्न के साथ उस रस की पूजा करें और उस फलभूत रसायन में चैथाई हिस्सा योग्य अत्यन्त लाल बीज२ (सुवर्ण) को डालना चाहिए। पश्चात् उसे गर्भद्रुति3 के क्रम से जीर्ण करके (मिलाकर) एक पतले कपडे को दुहरा कर उससे इस रस को छानें, तदनंतर छने हुए इस रस के ऊपर व नीचे क्षरत्रय, त्रिकटु, लवणवर्ग, अम्लवर्ग इनसे भावित विड4 को रखें (उसके बीच में रस रख दें) और उसे केला, पलाश, कमल इनके पत्तियों से बाँध कर पोटली करें। इस पोटली को कांजी से भरे 1 धृति इति पाठांतरं। २ कोई एक धातु पकते समय उसमें दूसरा धातु डा∂ने से वह उस डा∂े हुए धातु के रंग से युक्त हो जाये, तो इसे बीज कहते हैं। कहा भी हैं - निर्वापणायिशोष्ोण तत्तद्वर्णे भवेद्यदा। मृदु∂ं चित्रसंस्कारं तद्बीजमिति कथ्यते॥ शुद्धा सोना-चाँदी को बीज कहते हैं - शुद्धं स्वणँ च रूप्यं च बीजमित्यभिधीयते॥ x किसी भी पदार्थ को पारा में ग्रास कराना जो उसे पारा के गर्भ (अंदर) में ही रस रूप बनाना पडता है, उसे गर्भद्रति कहते हैं। कहा भी है - ग्रासस्य द्रावणं गर्भे गर्भद्रुतिरुदाहता॥ y पारा के द्वारा ग्रास किए हुए किसी भी धातु को जीर्ण करने के ि∂ए क्षर, अम्∂पदार्थ गंधक, गोमूत्र, ∂वण आदि पदाथोँ का जो संयोग किया जाता है, उन पदाथोँ को विड कहते हैं। कहा भी है - क्षरैरम्∂ैश्च गंधाद्यैर्मूत्रैश्च पटुभिस्तथा। रसग्रासस्यं जीर्णाथे तद्विडं परिकीर्तितं॥