Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / रसरसायनसिद्धाधिकार:
571
रसबंधन विधि
अशोषपरिकर्मविश्रुतसमस्तपाठादिकक्रमैर्गुरुपर: सदैव जिननाथममयर्चयन्।
प्रधानपरिचारकोपकरणार्थसंपत्तिमान्, रसेन्द्रपरिबंधनं प्रतिविधातुमत्रोत्सहे॥ 9॥
भावार्थ : रसबंधन विधि के शास्त्र को जानने वाले वैद्य प्रधान परिचारक, रसबंधन के लिए
आवश्यक समस्त उपकरण, अर्थ (द्रव्य) सम्पत्ति व गुरुभक्ति से युक्त होकर हमेशा जिनेश्वर की पूजा
करते हुए रसबंधन करने के लिए आरम्भ करें।
रसशाला निर्माण विधि
अथ प्रथममुत्तरायणदिने तु पक्षे शुचै, स्वचंद्रबलयुक्तलगAकरणो मुहूर्ते शुभे।
प्रशस्तदिशि वास्तुलक्षणगुणोक्षितावासमप्यनदिं्यरसबंधनार्थमतिगुप्तमुद्धावयेत्॥ 10॥
भावार्थ : श्रोष्ठ रस बंधन करने के लिए सर्वप्रथम उत्तरायण के शुक्लपक्ष में लग्न, चन्द्रबल
से युक्त श्रोष्ठ करण, इत्यादि शुभ लक्षणों से लक्षित (युक्त)शुभ मुहूर्त में प्रशस्त दिशा में, एक ऐसा
मकान (रसशाला) निर्माण करना चाहिए जो वास्तुशास्त्र में कथित गुणों से युक्त और अत्यन्त गुप्त हो।
रससंस्कार विधि
जिनेन्द्रमधिदेवतामनुविधाय यक्षेश्वरं, विधाय वरदांबिकामपि तदाम्रकूष्माणिडनीं।
समच्र्य निखिलार्चनैस्तनुविसर्गमागँ जपेच्चातुर्गुणितषट्क मिटगुरुपंचसन्मंत्रकम्॥ 11॥
कृतांजलिरथ प्रणम्य भुवनत्रयैकाधिपानशोष जिनवल्लभाननुदिनं समारंभयेत्।
प्रधानतमसिद्धभक्तिकृतपूर्वदीक्षमिमां, नवग्रहयुतां प्रगृह्य रससिद्धये बुद्धिमान्॥ 12॥
भावार्थ : रससिद्धि के लिए सबसे पहले (पूर्वोक्र रसशाला में) श्री जिनेन्द्र भगवान्, अधिदेवता
(मुख्य-मुख्य देवताएँ) यक्षेश्वर (यक्षों के स्वामी=गोमुख आदि यक्ष) वर प्रदान करने वाली अम्बिका
व कूष्मांडिनी यक्षी इनको, इनकी सम्पूर्ण अर्चनविधि से अर्चन (पूजा) कर कायोत्सर्ग पूर्वक
पंचनमस्कार (णमोकार मंत्र) को 24 बार जप करना चाहिए। तदनंतर हाथ जोडकर तीनों लोकों के
स्वामी, समस्त जिनेश्वर अर्थात् चैबीस तीथँकरों को नमस्कार करके, प्रधानभूत सिद्धभक्ति को भक्ति
से पठन करना चाहिए और नवग्रहों से युक्त (नवग्रहों के अर्चन करके) इस पूर्व दीक्ष को धारण कर
हमेशा बुद्धिमान् वैद्य रस संस्कार करने के लिए आरम्भ करें।
रसेन्द्रमथ शोध्येत्सुरुचिरेष्टकेणान्वितं, स्तनोद्धवरसेन सम्यगवमद्र्य खल्वोपले।
सुधैतमुरुकांजिकाविपुलपात्रदोलागतं, पचेत्त्रिकटुकांजिकालवणवर्गहगिूंर्जितम्॥ 13॥
एवं दिनत्रायमखणिडतवन्हिकुणडे, स्विन्नस्सुखोष्णतरकांजिकया सुधैत:।
शुद्धो रसो भवति राक्षस एव साक्षत्, सवँ चरत्यपि च जीर्णयतीह लोहम्॥ 14॥