Skip to content

Chapter 24 · Mercury and rejuvenating preparations

PDF page 642 (book page 570)

रसरसायनसिद्धाधिकार:

641
643
Open chapter 24 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसरसायनसिद्धाधिकार: 570 भावार्थ : मूच्र्छित पारा अनेक दुष्ट रोगों को नाश करता है। मृत (भस्म किया हुआ) रस धन धान्य की समृद्धि करके भोगोपभोग को उत्पन्न करता है। यथोक्र विधि से बंधन किया हुआ रस (बद्धरस) जो कि सिद्ध रस कहलाता है, उससे अप्रतिम खेचरत्व (आकाश में गमन करने की शक्ति) व अजरामरत्व प्राप्त होता है। मूच्र्छन व मारण पुराणगुडमर्दितो रसवरं स्वयं मूच्र्छयेत्कपित्थफलसद्रसैर्मि्रयत एव गोबंधनै:। पलाशनिजबीज तद्रससुचिक्कणैर्जीरकै :, रसस्य सहसा वधो भवति वा कुचीबीजकै:॥5॥ भावार्थ : रस को पुराने गुड से मर्दित कर मूच्र्छित करना चाहिए अर्थात् ऐसा करने से रस मूर्छित होता है। कैथ के फल के रस से रस का मरण (भस्म) होता है। गोबंधन से, पलाश बीज के चिक्कण रस से, जीरे से एवं कुची बीज से रस शीघ्र ही भस्म होता है। मृतरस सेवन विधि पिबेन्मृतरसं तु दोषपरिमाणमेवातुरो, विपक्वपयसा गुडेन सहितेन नित्यं नर:। कनत्कनकघृष्टमिष्टवनितापयो नस्यमप्यनंतरमथांगनाकरविमर्दनं योजयेत् ॥ 6॥ भावार्थ : दोषों के प्रमाण (बलाबल) के अनुसार मृतरस को सुवर्ण से घिसकर अच्छी तरह पके हुए दूध में गुड के साथ रोज रोगी सेवन करें। तदनंतर स्त्री दुग्ध का नस्य देना चाहिए। बाद में स्त्रियों के हाथ से शरीर का मर्दन कराना चाहिए। अनेन विधिना शरीरमखिलं रस: क्रामति, प्रयोगवशतो रसक्रमण एव विरायते। सुवर्णपरिघर्षणादधिकवीर्यनीरोगता, रसायनविधानमप्यनुदिनं नियोजयं सदा॥ 7॥ भावार्थ : इस प्रकार की विधि से रस का सेवन करने पर वह रस शरीर के सर्व अवयवों में व्याप्त हो जाता है। प्रयोग करने की कुशलता से रस का सर्व शरीर व्याप्त होना भी मालूम होता है। सुवर्ण के घर्षण करने से अधिक वीर्य की प्राप्ति (शक्ति) व निरोगता होती है। इसके साथ रसायन विधान की भी प्रतिदिन योजना करनी चाहिए। बद्धरस का गुण रस: खलु रसायनं भवति बद्ध एव स्फुटं, न चापरसपूरिलोहगणसंस्कृतो भ़यते। ततस्तु खलु रोगकुष्टगणसंभवस्सर्वथेत्यनदिं्यरसबंधनं प्रकटमत्र संबंध्यते ॥ 8॥ भावार्थ : विधिपूर्वक बंधन किया हुआ रस (बद्ध रस) रसायन होता है। इससे दूसरे रसयुक्त लोहगणों के द्वारा संस्कृत (बद्ध) रसों को नहीं खाना चाहिए ऐसे रसों को यदि खावें, तो कुष्ठ आदि अनेक रोग समूह उत्पन्न होते हैं। इसलिए बिल्कु ल दोषरहित रसबंधन विधान को यहाँ कहेंगे।