Skip to content

Chapter 24 · Mercury and rejuvenating preparations

PDF page 641 (book page 569)

640
642
Open chapter 24 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ चतुविँश: परिच्छेद: मंगलाचरण प्रणम्य जिनवल्लभं त्रिभुवनेश्वरं विश्रुतं, प्रधानधनहीनतोद्धतसुदर्पदर्पापहम्। चिकित्सितमुदाह्तं निरवशोषमीशं नृणां, शरीरपरिरक्षाणार्थमधिकार्थसार्थावहम्॥ 1॥ भावार्थ : तीन लोक के अधिपति, प्रसिद्ध, प्रधान ऐशवर्य (सम्यक्त्व) से रहित मनुष्यों के अभिमान को दूर करने वाले, संपूर्ण चिकित्सा शास्त्रों के प्रतिपादक, सर्व भव्य प्राणियों के स्वामी, ऐसे श्री जिनेश्वर को नमस्कार कर मनुष्यों के शरीर रक्षाण करने के लिए कारणभूत व अधिक अर्थ समूह संयुक्त या उत्पन्न करने वाले प्रकृत प्रकरण को प्रतिपादन करेंगे। रसवर्णन प्रतिज्ञा शरीरपरिरक्षाणादिह नृणां भवत्यायुष:, प्रवृद्धिरधिकोद्धतेन्द्रियबलं नृणां वद्र्दते। निरथर्कमथेतरस्याखिलमर्थहीनस्य चेत्यत: परमलं रसस्य परिकर्म व़यामहे॥ 2॥ भावार्थ : शरीर के अच्छी तरह रक्षाण करने से आयुष्य की वृद्धि होती है। आयुष्य व शरीर की वृद्धि से इन्द्रियों में शक्ति की वृद्धि होती है। आयुष्य व शरीर बल जिनके पास नहीं है, उनके संपूर्ण ऐशवर्यादिक व्यर्थ हैं। यदि ये दोनों हैं तो अन्य ऐशवर्यादिक न हों तो भी मनुष्य सुखी होता है। इसलिए अब रस बनाने की विधि कहेंगे जिससे शरीर के रसों की वृद्धि होती है। रस के त्रिविध संस्कार रसो हि रसराज इत्यभिहित: स्वयं लोहसं-क्रमक्रमविशोषतोःर्थनिवहमावहत्यप्यलम्। रसस्य परिमूच्र्छनं मरणमुद्धृतोiंधनं, त्रिधेति विधिरुच्यते त्रिविधमेव वै तत्फलम्॥ 3॥ भावार्थ : रस (पारद=पारा) को रसराज भी कहते हैं। यह रस लोहों के संक्रमण क्रिया विशोष से अर्थात् अभ्रक आदि लोहों से जारण आदि क्रिया विशोष के करने से बहुत अर्थ को उत्पन्न करता है। इस रस की (मुख्यत:) मूच्र्छन, मारण (भस्म करण) बंधन, इस प्रकार तीन तरह की क्रिया (संस्कार) कही गई है, जिनके तीन प्रकार के भिन्न-भिन्न फल होते हैं। त्रिविध संस्कार के भिन्न-भिन्न फल रसस्तु खलु मूच्र्छितो हरति दुष्टरोगान्स्वयं मृतस्तु धनधान्यभोगकर इष्यतेःवश्यत:। यथोक्रपरिमार्गबंधमिह सिद्ध इत्युच्यते, ततस्त्वतुलखेचरत्वमजरामरत्वं भवेत् ॥ 4॥