Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
568
निकाल लेवें। इन तैलों के नस्य लेने से मनुष्य सदा जैसे के तैसे जवान बना रहता है।
उपसंहार
इत्येवं कृतसूत्रमार्गविधिना कृष्णप्रयोगो मया।
सिद्धो सिद्धजनोपदिष्टविषय: सिद्धान्तसंतानत:॥
तान्योगान्परिपाल्य साधुगुणसम्पन्नय मित्राय सं-।
दद्याद्यैवनकारणान्करुणया वक्षम्यतोःर्थावहम्॥ 108॥
भावार्थ : इस प्रकार सिद्धजनों (पूजय आचार्य आदि मुनिगण) के द्वारा उपदिष्ट स्वानुभव सिद्ध
या अवश्य फलदायक केशाें को काले करने वाले प्रयोगों को सिद्धान्त परम्परा से लेकर आगमोक्र विधि
के साथ हमने प्रतिपादन किया। यैवन के कारणभूत इन प्रयोगों को अच्छी तरह समझाकर (और विधि
के अनुसार निर्माण कर) दया से प्रेरित हो अच्छे गुणों से युक्त मित्रों को देना चाहिए अर्थात् प्रयोग करना
चाहिए। यहाँ से आगे अर्थ कारक विषय का प्रतिपादन करेंगे।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 109॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थरूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली
हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है (इसलिए ही उसका नाम
कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यविरचितकल्याणकारकोत्तर‘ चिकित्साधिकारे
सर्वौषधकर्मव्यापच्चिाकित्सितं नाम तृतीयोःध्याय: आदितस्त्रयोवशिं: परिच्छेद:॥
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपधिविभूषित
वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में
सवौँषधकमोँपवद्रचिकित्साधिकार नामक उत्तरतंत्र में तृतीय व आदि से तेईसवां परिच्छेद समाप्त।