Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 639 (book page 567)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

638
640
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 567 तैलेनैतेन यत्नािन्नयतपरिजन: शुद्धदेहो निवाते॥ गेहे स्थित्वा तु नस्यं वलिपलितजराक्रांतदेहं प्रकुर्यात्॥ 104॥ कृत्वा तैलवरेण नस्यमसकृन्मासं यथोक्र बुधै-। र्मत्र्य: स्यात्कमलानन: प्रियतमो वृद्धोःपि सद्यौवन:॥ तेनेदं महदक्षतैलममलं दद्यात् प्रियेमयो जने-। मय:संपत्तिसुखावहं शुभकरं तत्कर्तुरर्थागमम्॥ 105॥ भावार्थ : कम्भारी बिजैरा नबिूं, कैथ, आम, जामुन, शैलेय (भूरि छरीला गंध द्रव्य विशोष) इनके फूल, गिलोय, हट (शिवार) महानील, वनमिल्लका, नील के पत्ो, नीलांजन (तूतिया या सुरमा) तुबरक, कसीस, मेनफल का बीज, पुनर्नवा, सारिवा, काले तिल, मुलैठी, काणकाली, सफेद कमल, नीलकमल, मोलसिरी, लालकमल और कमल रहने के स्थान की कीचड, इन सबको एक-एक तोला लेकर उसमें विजयसार, खैर का सार भाग, त्रिफला इनके क्वाथ मिलाकर कल्क तैयार करें और उसे एक लोहे के घडे में डालकर दस दिन तक रखें। पश्चात् इस उपरोक्र कल्क व उपर्युक्त (विजयसार कत्था त्रिफला के) क्वाथ व पानी से, एक आढक बहेडे के तैल को मृदु, अग्नि के द्वारा पकाकर सिद्ध होने पर एक मजबूत लोह के पात्र (घडा) में रखें। बाद जिसके शरीर पलित (सफेद बाल से युक्त) झुरां व बुढापे से आक्रांत है, ऐसे मनुष्य के (शरीर) को वमन विरेचनादिक से शुद्धकर, उसको नियत बंधुओं के साथ, हवा रहित मकान में प्रवेश कराकर इस तैल से बहुत यत्न के साथ नस्य देना चाहिए। इस नस्य प्रयोग को बार-बार एक मास तक करने पर नासिकागत समस्त रोग दूर होते हैं और उस मनुष्य का मुख कमल के समान सुंदर बन जाता है। वह सबको प्रिय लगने लगता है, उतना ही नहीं वृद्ध भी जवान के समान हो जाता है। इसलिए यह संपत्तिक सुखदायक शुभकर व निर्मल है और इसे तैयार करने वाले को अर्थ (द्रव्य) की प्राप्ति होती है। इस महान् अक्ष तैल को (तैयार कर) अपने प्रियजनों को देना चाहिए। वयस्तम्भक नस्य शिरीषकोरणटकभृंगनीलीरसै: पुटं त्रिस्त्रिरनुक्रमेण। सदक्षशुंभत्तिलकंगुकारिणयमूनि बीजान्यथ भावयित्वा॥ 106॥ पृथग्रजोभावममूनि नीत्वा विपक्व तोयेन ततो समेन। विमद्र्य लब्धं तु सुतैलमेषां सदा वयस्तम्भमपीह नस्यम्॥ 107॥ भावार्थ : बहेडा, सफेद तिल, कंगुका (फूल प्रियंगु) अरि (खदिर भेद) इनके बीजों को अलग-अलग, सिरस के छाल, कोरंट, भांगरा व नील के रस से क्रमश: तीन-तीन भावना देनी चाहिए। पश्चात् उस भावित बीजों के चूणोँ को समभाग लेकर उबले हुए पानी के साथ मर्दन करके उससे तैल