Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
563
केश कृष्णीकरण पर लेप
मृद्वस्थीनि फलानि चूततरुसंभूतानि संगृह्य सं।
1चूणर्यायस्कृतकोलजै: पलशतं तैलाढके न्यस्य तै-॥
रत्रैव त्रिफलाकषायमपि च द्रोणं घटं संस्कृते।
षणमासं वरधान्यकूपनिहितं चोक्रक्तमाल्लेपयेत्॥ 90॥
भावार्थ : मृदु गुठलियों से युक्त आम के फल, (कच्चा आम-क्यारी) लोह चूर्ण, बेर, इनको
समभाग लेकर चूर्ण करें। इस प्रकार तैयार किए हुए सै पल चूर्ण को, एक आढक तिल के तैल व एक
द्रोण त्रिफला के काढे में अच्छी तरह से मिलाकर एक (घी व तेल से) संस्कृत (मिट्टी के) घडे में भरे
और इस घडे को छह महीने तक धान्य राशि में गढ दें। उसे छह महिने के बाद निकालकर पूर्वोक्र क्रम
से लेप करें तो सफेद बाल काले हो जाते हैं।
केशकृष्णीकरण तृतीय विधि
भृंगायस्त्रिफलाशनै: कृतमिदं चूणँ हितं लोहित-।
एवं च त्रिफलांभसा त्रिगुणितेनालोडच्य संस्थापितम्॥
प्रातस्तज्जालनस्यपानविधिना संमद्र्य संलेपनै:।
केशा: काशसमा: भ्रमद्भ्रमरसंकाशा भवेयु: क्ष्णात्॥ 91॥
भावार्थ : भांगरा, लोहचूर्ण, त्रिफला, इनको समभाग लेकर चूर्ण करें और इसे तिगुना त्रिफला
के कषाय में घोलकर (घडे में भरकर धान्य राशि में) रखें, इस प्रकार साधित औषधि के द्रव का
प्रात:काल उठकर नस्य लंबें, पीवे, केशाें पर मर्दन व लेप करे तो, काश के समान रहने वाले सफेद
बाल क्षण कल में भैरों के समान काले हो जाते हैं।
केश कृष्णीकरण तैल
पिणडीतत्रिफलामृतांबुरु - हसक्षीरद्रुमत्वडं् मह।
नीलीनीलसरोजरक्तकुमुदांघ्रिक्वाथ2 संसिद्धके॥
तैले लोहरजस्सयष्टिमधुकं नीलांजनं चूर्णितं।
दत्वा खल्वतले प्रमर्दितमिदं केशैककाष्णर्यावहम्॥ 92॥
भावार्थ : मैनफल, त्रिफला, गिलोय, कमल, क्षीरवृक्षों की छाल, महानील नीलकमल व
रक्तकमल के जड, इनसे सिद्ध तैल में लोहचूर्ण को मिलाकर खरल में डाल कर खूब घोटें। फिर उसे
पूर्वोक्र विधि प्रकार उपयोग में लावें तो केश अत्यन्त काले होते हैं।
1. कीत्र्या इति पाठांतरं।
2. अथवा आंघ्रिक्वाथ इस शब्द का अर्थ चतुथाँशक्वाथ भी हो सकता है।