Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
560
विदग्धशोथ लक्षण
यश्चानेकविधोःतिरुग्बहुतरोष्मात्याकुल: सत्वरो।
यश्च स्यादधिको विवर्णविकट: प्राधमातबस्तिस्सम:॥
स्थाने चंक्रमणासने च शयने दु:खप्रदो वृश्चिका-।
विद्धस्येव भवेत्तृषात्यरुचिकृच्छ्राभो विदग्ध: स्मृत:॥ 81॥
भावार्थ : जिसमें अनेक प्रकार की अत्यधिक पीडा होती हो, जो बहुत ही उष्णता से आकुलित
हो, बहुत ही विवर्ण हो गया हो, फूले हुए बस्ति (मशक) के समान तना हुआ हो, खडे रहने में, चलने-
फिरने में, बैठने में, सोने में दु:ख देता हो, जिसमें बिच्छू काटे हुए के समान वेदना होती हो, जिसके
होते हुए तृषा व अरुचि अधिक होती हो और भयंकर हो तो उसे विदग्ध शोथ समझाना चाहिए अर्थात्
ये विदग्ध शोथ के लक्षण हैं।
पक्व शोथ लक्षण
यश्च स्यादुपशांतरुडं्मृदुतरो निर्लोहितोःल्पस्स्वयं।
कणडूत्वक्परिपोटतोदवलिनिम्नाद्यै: सतां लक्षित:॥
अंगुल्या: परिपीडिते च लुलितं भूयो धृतै वारिव-।
द्य: शीतो निरुपद्रवो रुचिकर: पक्क: स शोफ: स्मृत:॥ 82॥
भावार्थ : जिसमें पीडा की शांति हो गई है, मृदु है, लाल नहीं है, (सफेद है) सूजन कम हो
गया है, खुजली चलती है, त्वचा कटने लगती है, सूई चुभने जैसी पीडा होती है, बली पडती है, (तनाव
व नाश होता है) देखने में गहरी मालूम होती है, अंगुली से दबाने पर जल से भरे हुए मशक के समान
अंदर पीप इधर-उधर जाती है, छूने में शीत है, उपद्रवों से रहित है, जिसके होते हुए अन्न में रुचि उत्पन्न
होती है (अरुचि नष्ट होती है) उसे पक्व शोथ समझाना चाहिए।
कफ जन्य शोथ के विशिष्ट पक्व लक्षण
गंभीरानुगते बलासजनिते रोगे सुपक्वे क्वचि-।
न्मुह्येत्पक् वसमस्तलक्षणम≤ष्त्वाःपक्व एवेत्यलम्॥
वैद्यो यत्र पुनश्च शीतलतरस्त्वक्साम्यवर्णान्वित:।
शोफस्तत्र विनीय मोहमखिलं हित्वाशु संशोध्येत्॥ 83॥
भावार्थ : गम्भीर (गहरी) गति वाला कफजन्य शोथ अच्छी तरह पक जाने पर भी, सम्पूर्ण
पक्व लक्षण न दिखने के कारण, कहीं-कहीं उसे अपक्व समझाकर वैद्य मोह को प्राप्त होता है। अर्थात्
विदारण कर शोधन नहीं करता है। इसलिए ऐसे शोथ में, शीतलस्पर्श व स्वस्थ त्वचा के समान वर्ण
देखकर अपने सम्पूर्ण अरान को त्याग कर शीघ्र ही उसे शोधन करना चाहिए।