Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 631 (book page 559)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

630
632
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 559 भावार्थ : नाना प्रकार के ग्रंथि, विद्रधि आदि रोग जो शोथ के आकृति के होते हैं, उनसे भिन्न और विशिष्ट लक्षणों से संयुक्त त्वचा, मांस के सम्बन्ध से उत्पन्न एक शोफ (शोथ=सूजन) नामक रोग है, जो विषम सम, बडा, छोटा व संघात स्वरूप वाला है। इसकी उत्पत्ति वात, पित्त, कफ, सिन्नपात रक्त एवं आगंतुक कारण से होती है, इसलिए इसके भेद भी छह हैं। शोथों के लक्षण तेमयो दोषविशोषलक्षणगुणादोषोद्धवा शोफका:। पित्तोद्धूतवदत्र रक्तजनित: शोफातिकृष्णस्तथा॥ रक्तात्पित्तसमुद्धवोपमगुणोप्यागंतुजो लोहित-। स्तेषामामविदग्धपक्वविलसत् सल्लक्षणं व़यतं॥ 79॥ भावार्थ : वात, पित्त, व कफ से उत्पन्न होने वाले शोथों में वातादि दोषों के ही लक्षण व गुण प्रकट होते हैं या पाये जाते हैं एवं सिन्नपातज शोथ में तीनों दोषों के लक्षण प्रकट होते हैं। रक्तजन्य शोथ में पित्तज शोथ के समान लक्षण प्रकट होते हैं और वह अत्यन्त काला होता है। आगंतुज शोथ में पित्त व रक्तज शोथ के समान लक्षण होते हैं, वह लाल होता है। अब आगे इन शोथों के आम, विदग्ध व पक्व अवस्था के लक्षणों को कहेंगे। शोथ की आमावस्था के लक्षण दोषाणां प्रबलात्प्रति प्रतिदिनं दुर्योगयोगात्स्वयं। बाह्यामयंतरसत्क्रियाविरहितत्वाद्वा प्रशांतिं गत:॥ योःसै स्यात्कठिनोःल्परुक् स्थिरतरत्वक्साम्यवर्णान्विते। मंदोष्माल्पतरोःति1-शीतनितरामामाख्यशोफस्स्मृत:॥ 80॥ भावार्थ : व्रणशोथ में वातादि दोषों के प्राबल्य अत्यधिक (शोथ में कुपित दोषों का प्रभाव जयादा) हो, शोथ की शांति के लिए प्रयुक्त योग (चिकित्सा) की विपरीतता हो अर्थात् सम्यग्योग न हो या उसके शमनार्थ बाह्य व आमयंतर किसी प्रकार की चिकित्सा नहीं की गयी हो तो वह शोथ शमन न होकर पाकाभिमुख (पकने लगता है) होता है। [ऐसे शोथ की आमावस्था, विदग्धावस्था, पक्वावस्था इस प्रकार तीन अवस्थायें होती हैं, उनमें आमशोथ का लक्षण निम्नलिखित प्रकार है] जो शोथ, कठिन, अल्पपीडायुक्त, स्थिर (जैसे के तैसा) त्वचा (स्वस्थ त्वचा) के समान वर्ण से युक्त (उसका रंग नहीं बदला हो) एवं कम गरम हो तथा शोथ थोडा हो और शीत हो तो समझाना चाहिए कि यह आमशोथ है अर्थात् ये आम शोथ के लक्षण हैं। 1. अधिकोःपि इति पाठांतरं।