Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
535
भावार्थ : इस प्रकार स्नेहबस्ति (अनुवासनबस्ति)के अनेक प्रकार के उपद्रव और उनकी
चिकित्साओं का निरूपण किया गया। इसके आगे, जिसका कि कथन पहले किया गया है, ऐसे
निरूहबस्ति के विषय में फिर भी विस्तृत रूप से प्रतिपादन करेंगे।
निरूहबस्ति प्रयोग विधि
स्नेहबस्तिमथवापि निरूहं कर्तुमुद्यतमना: सहसैवा-।
मयक्रतप्ततनुमातुरमुत्सृष्टात्ममूत्रामलमाशु विधाय॥ vy}॥
प्रोक्रलक्षणनिवातगृहे मध्येःच्छभूमिशयने त्वथ मध्या-।
न्हे यथोक्रविधिनात्रा निरूहं योजयेदधिकृतक्रमवेदी॥ vy~॥
भावार्थ : स्नेहबस्ति अथवा निरूहबस्ति का प्रयोग जिस समय करने के लिए वैद्य उद्यत हो उस
समय शीघ्र ही रोगी को अमयंग (तैल आदि स्नेह का मालिश)व स्वेदन कराकर, मल-मूत्रा का विसर्जन
करावें। पश्चात् इस रोगी को वातरहित मकान के बीच जिस के सुलक्षणों का पहले कह चुके हैं, स्वच्छ
भूमि के तलपर शयन कराकर मध्याह्व के समय विधिपूर्वक निरूहबस्ति का प्रयोग, बस्तिविधान को
जानने वाला वैद्य कर‘ं।
सुनिरूढ लक्षण
यस्य च द्रवपुरीषसुपित्त श्लेष्मवायुगतिरत्रा सुदृष्टा।
वेदनाप्रशमनं लघुता चेत्येष एव हि भवेत्सुनिरूहे॥ vz०॥
भावार्थ : निरूहबस्ति का प्रयोग करने पर जिसके प्रयोग किया हुआ द्रव, मल, पित्त, कफ व
वायु क्रमश: बाहर निकल आवे, रोग की उपशांति हो, शरीर भी हल्का हो तो समझाना चाहिए कि निरूह
बस्ति का प्रयोग ठीक-ठीक हो गया है। अर्थात् ये सुनिरूढ के लक्षण हैं।
सम्यगनुवासन व निरूह के लक्षण
व्याधिनिग्रहv मलातिविशुद्धिं स्वेंद्रियात्ममनसामापि तुष्टिम्।
स्नेहबस्तिषु निरूहगणेष्वप्येतदेव हि सुलक्षणमुक्तम्॥ vzv॥
भावार्थ : जिस व्याधि के नाशार्थ बस्ति का प्रयोग किया है, उस व्याधि का नाश व मल का
शाेधन, इंद्रिय, आत्मा व मन में प्रसन्नता का अविर्भाव, ये सम्यगनुवासन व सम्यगिAरूह के लक्षण हैं।
v. “व्याधितानिह” इति पाठांतरं।