Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
534
भावार्थ : स्वेदन विरेचनादिक से जिसके शरीर का संस्कार नहीं किया गया हो, उसे शक्तिरहित,
अल्पमात्रा व मृदु, स्नेहबस्ति का प्रयोग करें तो वह फि र बाहर नहीं आता है। तेल पेट में ही रहकर पेट
में भारीपना, मुख में विरसता, पेट का अफ राना, शूल आदि विकारों को उत्पन्न करता है। ऐसी अवस्था
में अनुवासन बस्ति का प्रयोग करके पश्चात् आस्थापन बस्ति देवें।
अल्पाहारी को प्रयुक्त स्नेह का उपद्रव
स्वल्पाहार‘ःल्पमात्रा:सुविहितहितवत् स्नेहबस्तिर्न चैवं।
तत्कालादागमिष्यत्क्लमविरस - शिरोगौरवात्यंगसादान्॥
कृत्वा दु:खप्रद: स्यादिति भिषगधिकास्थापनं तत्रा कुर्या-।
दार्यो वीर्योरुवीर्योषधवृतमखिलाकार्यकार्यैकवेदी॥ vyz॥
भावार्थ : स्वल्प भोजन किए हुए रागी को, अल्पमात्रा में स्नेहबस्तिा का प्रयोग करें, चाहे वह
हितकारक हो, व विधि प्रकार भी प्रयुक्त हो तो भी वह तत्काल बाहर न आकर ग्लानि, मुख में विरसता,
शिर का भारीपना, अंगों में अधिक थकावट आदि विकारों को उत्पन्न कर के अत्यन्त दु:ख देता है। ऐसी
अवस्था में कार्य अकार्य को जानने वाला बुद्धिमान् वैद्य, अत्यन्त वीर्यवान् औषधियों से संयुक्त आस्थापनबस्ति
का प्रयोग करें।
स्नेह का शीघ्र आना और न आना
अत्युष्णो वातिती़णस्सजलमरुदुपेत: प्रयुक्तोःतिमात्राो।
स्नेहस्सद्योःतिवेगं स्रवति फ लमतो नास्ति चेति प्रकुर्यात्
सम्यग्भूयोःनुवासं तदनुगतमहोरात्रातस्सिन्नवृत्तो।
बस्तिर्विस्तारकं वा अशनमिव भवेज्जीर्णवानल्पवीर्य:॥ vy{॥
भावार्थ : अत्यन्त उष्ण व ती़ण, जलवात से युक्त स्नेहन बस्ति को अधिक मात्रा में प्रयोग किया
जाये तो बहुत जल्दी द्रव बाहर आ जाता है। उससे कोई प्रयोजन नहीं होता है। उस अवस्था में बार-बार
अच्छी तरह से अनुवासन बस्ति का प्रयोग करना चाहिए। बस्ति के द्वारा प्रयुक्त स्नेह यदि एक दिन रात
में भी (२y घंटे में) बाहर आ जावे तो भी वह दोषकारक नहीं होता है। बल्कि बस्ति के गुण को करता
है। लेकिन वह पेट में ही भोजन के सदृश पच जावे तो अल्पगुण को करता है(उससे अधिक फ ायदा
नहीं होता है)।
स्नेह बस्ति का उपसंहार
इत्यनेकविधदोषगणाढयस्सच्चिाकित्सितयुत: कथितोःयम्।
स्नेहबस्तिरत ऊधर्वमुदारो व़यते निगदितोःपि निरूह:॥ vy|॥