Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 605 (book page 533)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

604
606
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 533 करने पर भी, वह अन्न से अभिभूत (अन्न के आधीन) होकर बाहर नहीं आता है, जिससे हृदय में पीडा, श्वासकास, वैस्वार्य (स्वर का विकृत हो जाना) अरुचि, वायु का अवरोध, व उदर में भारीपना उत्पन्न होता है। यह उपद्रव उपस्थित होने पर, रोगी को लंघन कराकर पश्चात् विधि प्रकार दीपन का प्रयोग करना चाहिए। अशुद्धकोष्ठ के मल मिश्रित स्नेह के उपद्रव अत्यन्ताशुद्धकोष्ठे विधिविहितकृत: स्नेह बस्ति: पुरीषो-। न्मिश्रो नैवागामिष्यन्मलनिलयगुरुत्वातिशूलांगसादा-॥ धमानं कृत्वातिदु:खं जनयति नितरां तत्रा ती़णौषधौर्वा-। स्थाप्युग्रं चानुवासं वितरतु विधिवत्तत्सुखाथँ हितार्थम्॥ vy२॥ भावार्थ : जिसके कोष्ठ अत्यन्त अशुद्ध है(विरेचन व निरूह बस्ति द्वारा कोष्ठ का शाेधन नहीं किया गया हो) ऐसे मनुष्य को शास्त्राोक्र विधि से प्रयुक्त हितकारक भी स्नेहबस्ति मल से मिश्रित होकर, बाहर न निकलती है और वह पक्वाशय मे गुरुत्व (भारीपन)व शूल अंगों में थकावट व अफ रा को उत्पन्न करके अत्यन्त दु:ख देती है। ऐसा होने पर रोगी के सुख व हित के लिए विधि प्रकार ती़ण औषधियों से, ती़ण आस्थापन व अनुवासन बस्ति का प्रयोग करें। ऊधर्वगत स्नेह के उपद्रव वेगेनोत्पीडितासावधिकतरमिह स्नेह उत्पद्यतोधवँ। व्याप्तं श्वासोरुकासारुचिवमथुशिरोगौरवात्यंतनिद्रा:॥ संपाद्य स्नेहगंधं मुखमखिलतनोश्चेंद्रियाणां प्रलेपं। कुर्यादार्योःतिपीडाक्रममिह विधिनास्थापयेत्तं विदित्वा॥ vyx॥ भावार्थ : स्नेह बस्ति के प्रयोग करते समय, अधिक वेग से पिचकारी को दवावें तो, स्नेह अधिक ऊपर चला जाता है जिससे श्वास, कास, अरुचि, अधिक थूंक आना, शिरोगौरव (शिर का भारीपना) और अधिक निद्रा ये विकार उत्पन्न होते हैं। मुख, स्नेह के गंध से युक्त होता है(मुख की तरफ से स्नेह की बास आने लगती है) शरीर और इंद्रियों में उपलेप होता है। ऐसा होने पर, जो पीडा (रोग) उत्पन्न हुई है, उसे जानकर उसके अनुकूल आस्थापनबस्ति का प्रयोग विधि प्रकार करें। असंस्कृतशरीरी को प्रयुक्त स्नेह का उपद्रव निर्वीर्यो वाल्पमात्रोःप्यतिमृदुरिह संयोजित: स्नेहबस्ति-। र्न प्रत्यागच्छतीह प्रकटविदितसंस्कारहीनात्मदेहं॥ स्नेह: स्थित्वोदरे गौरवमुखविरसाधमानशूलावह: स्यात्। तत्राप्यास्थापनं तद्धिततनुमनुवासस्य वासावसाने॥ vyy॥