Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
528
करें। अतियोग का लक्षण - जिसके शरीर में दोष अल्प हो, उदर (कोष्ठ) भी मृदु हो, एवं जिसके
शरीर से अच्छी तरह से पसीना निकाला गया हो अर्थात् अधिक स्वेदन किया गया हो ऐसे मनुष्यों को
यदि सहसा अत्यन्त ती़ण व अधिक प्रमाण में बस्ति का प्रयोग करें। तो वह भयंकर अतियोग को
उत्पन्न करता है। ऐसी अवस्था में मुलैठी, दूध, घी इनसे यथा सुख (जैसे सुख हो) बस्ति देकर अतियोग
को शमन करें।
जीवादान व उसकी चिकित्सा
इहातियोगेःप्यतिजीवशोणितं। प्रवर्तते यत्खलु जीवपूर्वकम्।
तदेवमादानमुदाह्तं जिनैर्विरेचनोक्रं सचिकित्सितं भवेत्॥ 122॥
भावार्थ : पूर्वोक्र अतियोग के बढ जाने पर जीवशोणित (जीवन के प्राणभूत रक्त) की अधिक
प्रवृत्ति होती हैं। इसे ही जिनेन्द्र भगवान् ने जीवादान कहा है। इस अवस्था में विरेचन के अतियोग में
प्रतिपादित चिकित्सा विधि के अनुसार चिकित्सा करें।
बस्तिव्यापद्वर्णन का उपसंहार
इत्येवं विविधविकल्पबस्तिकार्य - व्यापत्सु प्रतिपदमादराच्चिाकित्सा।
व्याख्याता तदनु यथाक्रमेण। बस्तिव्यापारं कथितमपीह संविधास्ये॥ 123॥
भावार्थ : इस प्रकार अनेक प्रकार के भेदों से विभक्र बस्तिकर्म में होने वाली व्यापत्तियों को
एवं उनकी चिकित्साओं को भी आदर पूर्वक निरूपण किया है। इसके अनन्तर बस्तिविधि का वर्णन
पहले कर चुकने पर भी फिर से इसी विषय का (कुछ विशोष रूप से) क्रमश: प्रतिपादन किया जायगा।
अनुबस्तिविधि
शास्त्ररा: कृतवति सद्विरेचनेःस्मिन्। सप्ताहर्जनितबलाय चाह्ताय॥
स्त्रेहाख्यं कथितसमस्तबस्तिकायँ। तं कुर्यात्पुरुषवयो बलानुरूपम्॥ 124॥
भावार्थ : जब श्रोष्ठ विरेचन देकर सात दिन बीत जावें, रोगी के शरीर में बल भी आ जावे
तो उसे पथ्य भोजन कराकर अनुवासन के योग्य रोगी के आयु, बल इत्यादि के अनुसार पूर्व कथित
स्नेह नामक बस्ति (अनुवासन बस्ति) का प्रयोग पूर्ण रूप से आयुर्वेद शास्त्ररा वैद्य करें।
अनुवासन बस्ति की मात्रा व खाली पेट में बस्ति का निष्ोध
या मात्रा प्रथितनिरूहसद्रवेषु। स्नेहानामपि च तदर्धमुक्तमार्यै:।
नाभुक्तं नरमनुवासयेच्चा रिक्ते। कोष्ठे तदुपरि निपात्य दोषकृत्स्यात्॥ 125॥
तस्मात्तं तदुचितमाशु भोजयित्वा। साद्र्रोद्यत्करमनुवासयेद्यथावत्॥
अरानादधिकविदग्धभक्रयुक्तं। साक्षत्तजवरयति तत्तदेव योजयम्॥ 126॥