Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
526
परिकर्तिका लक्षण व चिकित्सा
अतीव रूक्षेप्यतिती़णभेषजे-। प्यतीव चोष्णो लवणोःधिकेःपि वा॥
करोति बस्ति: पवनं सपित्तकं। ततोःस्य गात्रे परिकर्तिका भवेत् ॥ 112॥
यतस्समग्रं गुदनाभिबस्तिकं। विकृष्यते तत्परिकर्तिका मता॥
ततोःत्र यष्टीमधुपिच्छिलैषधै-। र्निरूहयेदप्यनुवासयेदत:॥ 113॥
भावार्थ : अत्यन्त रूक्ष, ती़ण, अत्यन्त उष्ण व अत्यधिक लवण से युक्त औषधियों द्वारा
किया हुआ बस्तिप्रयोग उष्णपित्त से युक्त वायु को प्रकुपित करके परिकर्तिका को उत्पन्न करता है।
जिसमें संपूर्ण गुदा, नाभि, बस्ति (मूत्राशय) प्रदेशाें को खींचने या काटने जैसी पीडा होती है, उसे
परिकर्तिका कहते हैं। ऐसी अवस्था में मुलैठी व अधिक पिच्छिल औषधियों द्वारा, आस्थापन व
अनुवासन बस्ति का प्रयोग करना चाहिए।
पारिस्राव का लक्षण
तथातिती़णाम्लपटुप्रयोगतो। भवेत्परिस्रावमहामयो नृणाम्।
स चापि दैर्बल्यमिहांगसादनं। विधाय संस्रावयतीह पैत्तिकम्॥ 114॥
भावार्थ : अत्यन्त ती़ण आम्ल औषधियों के द्वारा प्रयुक्त बस्ति से मनुष्यों को परिस्राव नामक
महारोग उत्पन्न होता है। जिसमें शरीर में अत्यन्त अशक्रपना व थकावट होकर पित्त स्राव होने लगता है।
प्रवाहिका लक्षण
सुती़णगस्तेरनुवासतोपि वा। प्रवाहिका स्यादतियोगमापद:।
प्रवाहमाणस्य विदाहशूलवत्। सरक्तकृषातिकफागमो भवेत्॥ 115॥
भावार्थ : अत्यन्त ती़ण आस्थापन बस्ति वा अनुवासन बस्ति के प्रयोग से उनका अतियोग
होकर, प्रवाहिका उत्पन्न होती है जिसमें प्रवाहण (दस्त लाने के लिए जोर लगाना) करते हुए मनुष्य
के गुदामार्ग से दाह व शूल के साथ-साथ लाल (अथवा रक्तमिश्रित) व काले रंग से युक्त अधिक कफ
निकलता है।
इन दोनों की चिकित्सा
ततस्तु सर्पिर्मधुरैषधद्रवै-। र्निरूहयेदप्यनुवासयेत्तत:॥
सुपिच्छलै: शीतलभेषजान्वितै:। घृतै: सुतैलै: पयसैव भोजयेत्॥ 116॥
भावार्थ : इन दोनों रोगों के उत्पन्न होने पर, पहले घी व मधुर औषधियों के काढे से, निरूह
बस्ति का प्रयोग करके पश्चात् पिच्छिल व शीतल औषधियों से संयुक्त घी या तैल से अनुवासनबस्ति
देवें एवं उसे दूध ही के साथ भोजन करावें।