Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 597 (book page 525)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

596
598
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 525 है और इसलिए वह बराबर वापस नहीं आता है। इन दोनों व्यापत्तियो में द्रव को बाहर निकालने के लिए, आगम के तत्व को जानने वाला वैद्य, प्रयत्नपूर्वक फिर बस्तिका प्रयोग करें। समतल में, दाहिने करवट से लेटे हुए मनुष्य को बस्ति देने से वह कुछ भी कार्यकारी नहीं होता है। अयोगादि वर्णन प्रतिज्ञा अथाप्ययोगादिविधिप्रतिक्तिया प्रव़यते लक्षणतश्चिकित्सितै:। इहोत्तरे चोत्तरसंकथाकथेत्यथ ब्रवीम्युक्तमनुक्रमप्यलम्॥ 108॥ भावार्थ : अब अयोगादिकों के विधि, (कारण) उनके लक्षण व चिकित्सा का वर्णन करेंगे। इस उत्तरतंत्र में उत्तर के (बाकी के) सभी बातों के कथन करने की जरुरत है जिनका कि कथन पूर्व में नहीं किया हो या अस्पष्टरूप से किया हो। अतएव अयोगादि की विधि इत्यादिकों के कथन के पश्चात् उक्र (कहा हुआ) व अनुक्र (नहीं कहा हुआ) विषय को भी स्पष्टतया कथन करेंगे। अयोग, आघमान लक्षण व चिकित्सा सुशीतलो वाल्पतरैषधोपि वा तथाल्पमात्रापि करोत्ययोगताम्। तथा नभो गच्छति बस्तिरुद्धतं भवत्यथाधमानमतीववेदना॥ 109॥ सुती़णबस्तिं वितरेद्यथोचितं विरेचनं चात्र विधीयते बुधै:। अजीर्णकालेःत्यशने मलाधिके प्रभूतबस्तिर्हिमशीतलोपि वा॥ 110॥ अथेह दत्तं च करोति वेदनामतीव चाघमानमतोःत्र दीयते। तथानिलघनोःग्निकरोतिःतिशोधनो। प्रधानबस्तिर्वरबस्तिशास्त्रत:॥ 111॥ भावार्थ : अत्यन्त शीतल अथवा अल्प गुण शक्ति युक्त व कम प्रमाण के औषधियों से प्रयुक्त बस्ति से अयोग होता है अर्थात् शीतल आदि औषधों को बस्ति में प्रयोग किया जाये तो वह ऊपर चला जाता है (बाहर नहीं आता है) जिससे भयंकर आघमान (अफरा) व अत्यन्त वेदना होती है, इसे अयोग कहते हैं। यह अयोग होने पर ती़ण बस्तिका प्रयोग करें एवं यथोचित (जैसा उचित हो वैसा) विरेचन भी देवे। आधमान का कारण लक्षण व चिकित्सा-अजीर्ण होने पर अत्यधिक भोजन करने पर एवं शरीर में दोष बहुत होने पर, अधिक प्रमाण में बस्ति का प्रयोग करें, अथवा शीतल बस्ति का प्रयोग करें तो (हृदय, पसवाडा, पीठ आदि स्थानों में) भयंकर शूल व आधमान (अफरा) उत्पन्न होता है, इसे आधमान कहते हैं। ऐसी अवस्था में बस्ति शास्त्र में कथित वातनाशक, अग्निदीपक और संशोधन प्रधान बस्ति (निरूह) का प्रयोग करें।