Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 582 (book page 510)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

581
583
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 510 ऊधवँ गच्छति दोषवृद्धिरथवाप्यत्युग्ररोगोद्धतिं। ते वांत परिशोध्येदतितरां ती़णैर्विरेकैषधै:॥ 55॥ भावार्थ : जिनको वमन नहीं कराया हो, कफ का उद्रेक व आम से संयुक्त हो तो ऐसे मनुष्यों को विरेचन औषध प्रयोग किया जाये तो वह ऊपर जाता है अर्थात् वमन हो जाता है। अथवा विरेचनैषध, अत्यन्त दुगँध युक्त व हृदय को अप्रिय हो अथवा औषध प्रमाण में अधिक पिलाया गया हो तो भी वमन हो जाता है। वह ऊपर गया हुआ विरेचन, शरीर में दोषों की वृद्धि करता है, अथवा भयंकर रोगों को उत्पन्न करता है। ऐसा होने पर उसे वमन कराकर अत्यन्त ती़ण विरेचन औषधियों से फिर से विरेचन कराना चाहिए। वमन का अधोगमन व उसकी चिकित्सा यस्यात्यंतबुभुक्षितस्य मृदुकोष्ठस्यातिती़णानल- स्यात्यंते वमनैषधं स्थितिमतोपेतं ह्यधो गच्छति॥ तत्रानिष्टफलप्रसिद्धमधिकं दोषोल्वणं ते पुन:। सुस्नेहोग्रतरैषधैरतितरां भूयस्तथा वामयेत्॥ 56॥ भावार्थ : अधिक क्षुधा से पीडित मृदुकोष्ठ व ती़णाग्नि वाले मनुष्य को खिलाया हुआ वमनैषध पेट में रहकर अर्थात् पचकर नीचे की अोर चला जाता है। इसका अनिष्ट फल प्रसिद्ध है अर्थात् इच्छित कार्य नहीं होता है एवं अधिक दोषों का उद्रेक होता है। ऐसे मनुष्य को अच्छी तरह से स्नेहन कर अत्यन्त उग्र वमनैषधियों से वमन कराना चाहिए। आमदोष से अर्धपीत औषध पर योजना आमांशस्य तथामवद्विरसबीभत्सप्रभूते तथा। कृत्वा तत्प्रतिपक्षभेषजमलं संशोध्येदादरात्॥ एवं चार्धमुपैति चेदतितरां मृष्टेष्टसद्धेषजै-। रिष्टैरक्षिुरसान्वितै: सुरभिभि: भ़यैस्तु संयोजयेत्॥ 57॥ भावार्थ : आमदोष, आमवत् औषध की विरसता, बीभत्सदर्शन, रुचि आदि कारणों से पूर्ण औषध न पिया जा सके तो उस पर यह योजना करनी चाहिए। सबसे पहले उस रोगों को आमदोष नाशक प्रयोग कर चिकित्सा करें एवं बाद में संशोधन (वमन व विरेचन) प्रयोग करें। साथ ही रुचिकर, इष्ट व सुगंधि भ़य पदाथोँ के साथ अथवा ईख के रस के साथ औषध की योजना कर उसकी बीभत्सता नष्ट करें।