Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 581 (book page 509)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

580
582
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 509 स्वभाव मालूम नहीं है तो उसे सैम्य व मृदु संशोधन औषधि का प्रयोग करें। जिस संशोधन औषधि का गुण (अनेक बार प्रयोग करके) प्रत्यक्ष देखा गया हो, (अजमाया हुआ हो) जो सुखकारक हो (जिस को सुखपूर्वक खा, पीस के-खाने पीने में तकलीफ न हो) जिसकी मात्रा-प्रमाण अल्प हो, जो महान् वीर्यवान व मनोहर हो, जिसके सेवन से आपत्ति व कष्ट कम होते हों ऐसे औषध अत्यन्त श्रोष्ठ हैं (ऐसे ही औषधियों को राजा व तत्समपुरुषों पर प्रयोग करना चाहिए) अर्थात् ऐसे औषध राजाओं के लिए योग्य होते हैं। संशोधन में पंद्रह प्रकार की व्यापत्ति प्रोक्रे सद्वमने विरेचनविधै पंचादश: व्यापद:। स्युस्तासामिह लक्षणं प्रतिविधानं च प्रव़यामहे॥ ऊधर्वाधोगमनं विरेकवमनव्यापच्चा शोषैषधै-। स्तज्जीर्णौषधतोःल्पहरणं वातातिशूलोद्धव:॥ 53॥ जीवादानमयोगामित्यतितरां योग: परिस्राव इ-। त्यन्या या परिवर्तिका हृदयंसंचारे विबंधस्तथा॥ यच्चाधमानमतिप्रवाहणमिति व्यापच्चा तासां यथा-। संख्यं लक्षणतच्चिाकित्सितमतो व़यामि संक्षेपत:॥ 54॥ भावार्थ : वमन, विरेचन के वर्णन प्रकरण में पहले (वैद्य रोगी व परिचारक के प्रमाद अरान आदि के कारण वमन विरेचन के प्रयोग में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर) पंद्रह प्रकार की व्यापत्तियाँ उत्पन्न होती हैं, ऐसा कहा है। अब उनके लक्षण व चिकित्सा को कहेंगे। उनमें मुख्यतया पहली व्यापत्ति वमन का नीचे चला जाना, विरेचन का ऊपर आ जाना है। यह इन दोनों की पृथक् -पृथक् व्यापत्ति हैं। (आगे की व्यापत्तियाँ वमन विरेचन इन दोनों के सामान्य हैं अर्थात् जो व्यापत्ति वमन की है, वही विरेचन की भी है।) दूसरी व्यापत्ति औषधियों का शोष रह जाना, 3.औषध का पच जाना, 4. अल्पप्रमाण में दोषों का निकलना, 5. अधिक प्रमाण में दोषों का निकल जाना, 6. वातजशूल उत्पन्न होना, 7. जीवादान (जीवनीय रक्त आदि निकलना), 8. अयोग, 9. अतियोग, 10. परिस्राव, 11. परिवर्तिका, 12. हृदय संचार (हृदयोपसरण), 13. विबंध, 14. आधमान, 15. अतिप्रवाह (प्रवाहिका), ये पंद्रह व्यापत्तियाँ हैं। यहाँ से आगे इन व्यापत्तियों के, क्रमश: पृथक्-पृथक् लक्षण व चिकित्सा को संक्षेप से कहेंगे। विरेचनक ऊधर्वगमन व उसकी चिकित्सा यस्यावांतनरस्य चोल्वणकफस्यामांतकस्यातिदु-। गँधाहृद्यमतिप्रभूतमथवा दत्तं विरेकैषधम्॥