Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 575 (book page 503)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

574
576
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 503 संभोजनीय अथवा वाम्यरोगी ये तूत्कटोद्यद्बहुदोषदुष्टास्ती़णाग्नय: सत्वबलप्रधाना:। ये ते महाव्याधिगृहीतदेहा: संभोजनीया भुवनप्रवीणै:॥ 34॥ भावार्थ : जो रोगी अत्यन्त उद्रिक्त बहुत दोषों से दूषित हों, जो ती़ण अग्नि से युक्त हों, जो बलवान् हों, जो महाव्याधि से पीडित हों, ऐसे रोगियों को कुशल वैद्य अच्छी तरह भोजन करावें अर्थात् ऐसे रोगी वमन कराने योग्य होते हैं। वमन का काल व औषध तत्रापरेद्यु: प्रविभजयकाले साधारणो प्रातरवे़य मात्राम्। कल्कै: कषायैरपि चूर्णयोगै: स्नेहादिभिर्वा खलु वामयेत्तान्॥ 35॥ भावार्थ : वैद्य साधारण1काल (अधिक शीत व उष्णता से रहित ऐसे प्रावृट् शरद् व वसंतऋतु)में, (वमनार्थ दिए हुए भोजन को) दूसरे दिन प्रात: काल में, वमनकारक औषधियों के कल्क, कषाय, चूर्ण, स्नेह, इत्यादिकों को योग्य प्रमाण में सेवन कराकर वमन योग्य रोगियों को वमन कराना चाहिए। वमन विरेचन के औषध का स्वरूप दुगँधदुर्दर्शनदुस्स्वरूपैर्बीभत्ससात्म्येतर भेषजैश्च। संयुक्तयोगान्वमने प्रयुक्तो वैरेचनानत्र मनोहरैस्तु॥ 36॥ भावार्थ : वमन कर्म में दुगँध, देखने में असह्य, दु:स्वरूप, बीभत्स (ग्लानिकारक) व अननुकूल (प्रकृति के विरुद्ध) ऐसे स्वरूप युक्त औषधियों का प्रयोग करना चाहिए। विरेचन में तो, वमनैषध के विपरीत स्वरूप युक्त मनोहर सुंदर औषधियों का ही प्रयोग करना चाहिए। बालकादिक के लिए वमन प्रयोग बालातिवृद्धैषधभीरुनारी दैर्बल्ययुक्तानपि सद्रवैस्तै:। क्षीरादिभिर्भेषजमंगलाढ्यम् तान्पाययित्वा परिता पयेत्तान्1॥ 37॥ भावार्थ : जो बालक हैं, अतिवृद्ध हैं, औषध लेने में डरने वाले हैं, स्त्रियाँ हैं एवं अत्यन्त दुर्बल हैं, उनको दूध, यवागू, छाछ आदि योग्य द्रवद्रव्यों के साथ मंगलमय, औषध को मिला कर पिलाना चाहिए, पश्चात् (अग्नि से हाथ को तपाकर) उनके शरीर को सेकना चाहिए (और वमन की राह देखनी चाहिए)। v. यह काल ही वमन के योग्य है। 2. वामयेदिति पाठांतरं।