Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
502
भावार्थ : जो मद्य के अधिक पान से व्याकुलित है, मद व दाह से व्याप्त है, शीत जलबदिुंओं
से हमेशा जिसका शरीर पीडित है, ऐसे रोगी को गरम पानी से स्नान कराकर, उसकी बढी हुई अग्नि
को देखकर, लघु, अग्निदीपक व द्रवप्राय अन्न को खिलाना चाहिए।
वमन विरेचन विधि वर्णन प्रतिज्ञा
स्वेदक्रियामभिविधाय यथाक्रमेण संशोधनोद्धवमहामयसच्चिाकित्सा।
सम्यग्विधानविधिनात्र विधास्यते तत्संबंधिभेषजनिबधंनसिाद्ध्योगै:॥ 30॥
भावार्थ : स्वेदनक्रिया को यथाक्रम से कहकर अब संशोधन (वमन, विरेचन) के अतियोग
व मिथ्यायोग से उत्पन्न महान् रोग, उनकी चिकित्सा और वमन विरेचन के सम्यग्योग की विधि को
इनमें प्रयुक्त होने वाले औषधियों के सिद्ध योगों के साथ निरूपण करेंगे।
दोषों के बृंहण आदि चिकित्सा
क्षीणास्तु दोषा: परिबृंहणीया: सम्यक्प्रशम्याश्चलिताश्च सर्वे।
स्वस्था: सुरक्षया: सततं प्रवृद्धा: सद्यो विशोध्या इति सिद्धसेनै:॥ 31॥
भावार्थ : क्षीण (घटे हुए) वातादि दोषों को बढाना चाहिए। कुपित दोषों को शमन करना
चाहिए। स्वस्थ (यथावत् स्थित) दोषों को अच्छी तरह से रक्षाण करना चाहिए। अतिवृद्ध (बढे हुए)
दोषों को तत्काल ही शोधनकर शरीर से निकाल देना चाहिए, ऐसा श्री सिद्धसेन यति का मत है।
संशोधन में वमन व विरेचन की प्रधानता
संशोधने तद्वमनं विरेक: सम्यक्प्रसिद्धाविति साधुसिद्धै:।
सिद्धान्तमार्गभिहितै तयोस्तद्व़यामहे यद्वमनं विशोषात्॥ 32॥
भावार्थ : दोषों के संशोधन कार्य में वमन और विरेचन अत्यन्त प्रसिद्ध हैं। अर्थात् दोषों को
शरीर से निकालने के लिए वमन व विरेचन बहुत ही अच्छे उपाय वा साधन हैं, ऐसा सिद्धान्तशास्त्र में
महर्षियों ने कहा है। इन दोनों में प्रथमत: वमन विधि को विशोष रूप से प्रतिपादन करेंगे।
वमन में भोजन विधि
श्वोःहं यथावद्वमनं करिष्यामीत्थं विचतिं्यैव तथापराणहे।
संभोजयेदातुरमाशु धीमान् संभोजनीयानपि संप्रव़ये॥ 33॥
भावार्थ : कुशल वैद्य को उचित है कि यदि उसने दूसरे दिन रोगी के लिए वमन प्रयोग करने
का निश्चय किया हो तो पहले दिन शाम को रोगी को अच्छी तरह (अभिष्यंदी व द्रवप्राय आहार से)
शीघ्र भोजन कराना चाहिए। किनको अच्छी तरह भोजन कराना चाहिए यह भी आगे कहेंगे।