Skip to content

Chapter 21 · Therapeutic procedures

PDF page 565 (book page 493)

कर्मचिकित्साधिकार:

564
566
Open chapter 21 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार: 493 सफेद मिला हुआ लाल वर्ण का होता है। प्रकृतिस्थ रक्त, इंद्रगोप के समान लाल, न अधिक गाढा न पतला व विवर्ण रहित होता है। ऐसे जीवमय रक्त (जीवशोणित) को देखकर हमेशा रक्षाण करना चाहिए अर्थात् क्षय नहीं होने देना चाहिए। शिराव्यध का अवस्था विशोष विस्राव्यं नैव शीते न च चटुलकठोरातपे नातितप्ते-। नास्विौो स्निग्धरूक्षे न च बहुविरसाहारमाहारिते वा॥ नाभुक्ते भुक्तमंतं द्रवतरमशनं स्वल्पमत्यंतशीतं। शीतं तोयं च पीतं रुधिरमपहरेत्तस्य तं तद्विदित्वा॥ 64॥ भावार्थ : अत्यधिक शीत व उष्ण काल में, रोगी भयंकर धूप से तप्तायमान हो रहा हो, जिस पर स्वेदनकर्म नहीं किया हो अथवा अधिक पसीना निकाला गया हो जो अधिक स्निग्ध व अधिक रुक्ष से युक्त हो, जिसने बहुत विरस आहार को भोजन कर लिया हो एवं जिसने बिल्कुल भोजन ही नहीं किया हो ऐसी हालतों में शिराव्यध कर के रक्तस्रावण नहीं कराना चाहिए। जिसने द्रवतर पदाथोँ को भोजन में लिया हो एवं अत्यन्त शीत व थोडा भोजन किया हो, साथ ही ठणडे जल को पीया हो, ऐसे मनुष्य को जानकर रक्तस्रावण कराना चाहिए, अर्थात् शिराव्यध करना चाहिए। शिराव्यध के अयोग्य व्यक्ति वजर्यास्तेःसृक्प्रमो़ै: श्वसनकसनशोषजवराधवश्रमार्ता:। क्षीणा: रूक्ष: क्षतांगा: स्थविरशिशुक्षयव्याकुला: शुद्धदेहा:॥ स्त्रीव्यापारोपवासै: क्षपिततनुलताक्षेपकै: पक्षघातै:। गर्भिणय: क्षीणरेतो गरयुतमनुजा अत्यये स्रावयेत्तान्॥ 65॥ भावार्थ : जो मनुष्य श्वास, कास, शोष, जवर और मार्गश्रम से युक्त हैं एवं शरीर से क्षीण हैं, रूक्ष हैं, जखम से युक्त अंग वाले हैं, अत्यन्त बूढे हैं, बालक हैं व क्षय रोग से पीडित हैं, वमन विरेचनादि से जिनके शरीर को शुद्ध किया गया है,अति मैथुन व उपवास से जिनका शरीर क्षीण वा खराब हो गया है, आक्षेपक व पक्षघात व्याधि से पीडित है, गर्भिणी हैं, जिनका शुक्र धातु क्षीण हो गया है जो कृत्रिम विष से पीडित हैं, ऐसे मनुष्यों को शिराव्यध कर के रक्त नहीं निकालना चाहिए। अर्थात् उपरोक्र मनुष्य शिराव्यध के अयोग्य हैं। उपरोक्र शिराव्यधन के अयोग्य मनुष्य भी यदि शिराव्यध से साध्य होने वाले कोई प्राणनाशक व्याधि से पीडित हों, तो उनका उस अवस्था में रक्त निकालना चाहिए। अंतिम कथन इति जिनवक्त्रनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥ उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 66॥