Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
458
(अथवा अपने शरीर को धूलि से व्याप्त देखता हो,) अग्नि से जलने व शस्त्रादिक से भिदने छिदने आदि
से उत्पन्न वेदनाओं को बिलकु ल नहीं जानता हो, दर्पणादिक में अपने प्रतिबिम्ब को नहीं देखता हो,
जिस पर (स्नान से शरीर साफ होने के पश्चात् भी) कनकमाक्षिक (सुनैरी रंगवाली मक्खियाँ) समूह
आ बैठता हो, रात्रि में सूर्य को, दिन में चंद्र के स≤श कांतियुक्त सूर्य को व न रहते हुए भी अग्नि व
वायु को देखता हो, जो प्रेत राक्षस आदि प्राणियों को अच्छी तरह देखता हो, जिस के ललाट पर यूक
(जूं) समूह आकर बैठ जाता हो, शिर बिना कारण रज से (धूल आदि) व्याप्त हो जाता हो, हनु गहरी
मालूम पडती हो, नाक अल्प अथवा विकृत हो गयी हो, जिसको सफेद वस्तु भी काले दिखते हों,
छिद्रसहित भी छिद्ररहित (ठोस) दिखते हों, दिन, रात्रि के समान दिखता हो, बडा भी सू़मरूप से
दिखता हो, मृदु भी कठिन मालूम होता हो, ठणडा भी गरम मालूम होता हो, अर्थात् जिसे समस्त पदार्थ
विपरीत गुण से दिखते हों ऐसे मरण चिह्नों से युक्त मनुष्यों को उनके स्वभाव, चेष्टा, गुण आदियों से
अच्छी तरह विचार कर के, उस रोगी को चिकित्सा में प्रवीण कुशल वैद्य साध्य रोगों को बहुत प्रयत्न
के साथ साधन करें अर्थात् चिकित्सा करें।
रिष्टलक्षण का उपसंहार और मर्म वर्णन प्रतिज्ञा
प्रोक्रानेतानिष्टरिष्टान्मनुष्यान्। त्यक्त्वा धीमान् मर्मसंपीडितांश्च॥
रात्वा वैद्य: प्रारभेत्तच्चिाकित्सां। यत्नाद्व़ये मर्मणां लक्षणानि॥ 48॥
भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार के मरणचिह्नों से युक्त रोगियों को एवं मर्म पीडा से व्याप्त रोगियों
को बुद्धिमान वैद्य छोडकर बाकी के रोगियों की चिकित्सा करें। अब बहुत यत्न के साथ ममोँ का लक्षण
कहेंगे।
शाखागत मर्मवर्णन
क्षिप्र व तलहृदय मर्म
पादांगुल्यंगुष्टमध्ये तु मर्म। क्षिप्रं नाम्नाक्षेपकेनात्र मृत्यु:॥
तन्मध्यांगुल्यामानुपूव्यँ तलस्य। प्राहुर्मध्ये दु:खमृत्युं हृदाख्यम्॥ 49॥
भावार्थ : पाद की अंगुली व अंगूठे के बीच में “क्षिप्र” नाम का मर्मस्थान है। वहाँ भिदने से
आक्षेपक वातव्याधि होकर मृत्यु होती है। मध्यमांगुली को लेकर पादतल के बीच में “तलहृदय” नाम
का मर्म स्थान है। वहाँ भिदने से पीडा होकर मृत्यु होती है।
कूर्च कूर्चशिरगुरफ मर्म
मध्यात्पादस्योभयत्रोपरिष्टात्। कूर्चो नाम्नात्र क्षते तद्धम: स्यात्॥
गुल्फाधस्तात्कूर्चशीर्षोतिदु:खं। शोफो गुल्फे स्तब्धसुप्तिस्वरुक्च॥ 50॥
भावार्थ : पादतल दो मध्य (क्षिप्रमर्म) से ऊपर की अोर (पंजे की तरफ) दोनों तरफ “कूर्च”
नाम का मर्म है। वहाँ जखम होने पर पाद में भ्रमण वा कम्पन होता है। गुल्फ की संधि से नीचे (दोनों