Skip to content

Chapter 20 · Compendium of the science and rules of method

PDF page 528 (book page 456)

शास्त्रासंग्रहाधिकार:

527
529
Open chapter 20 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार: 456 शुभ स्वप्न पंचगुरून्गुरून्नरपतीन्वर - षोडशजैनसंभव-। स्वप्नगणान्जिनेंद्रभवनानि मनोहरमित्रबांधवान्॥ नदीसमुद्रजलसंतरणोन्नत - शैलवाजिसद्वारणा-। रोहणान्यपि च सैख्यकराणयधिपश्यतां नृणाम्॥ 37॥ भावार्थ : जो रोगी स्वप्न में पंचपरमेष्ठी, अपने गुरु , राजा, जिनेन्द्र शासन में बतलाये हुए सोलह स्वप्न, जिनेन्द्रमंदिर, सुंदर मित्र, बांधव आदि को देखता हो एवं अपने को नदी, समुद्र को पार करते हुए, उन्नत पर्वत, सुंदर घोडा व हाथी पर चढते हुए देखता हो, यह सब शुभ चिह्न हैं। रोगी के लिए सुखकर है। अन्य प्रकार के अरिष्ट लक्षण मर्म उपद्रवान्वितमहामयपीडितमुग्रमर्मरो-। गव्यथितांगयष्टिमथवा तमतीतसमस्तवेदनम्॥ त्यक्रनिजस्वभाव - मसितद्विजतद्रसनोष्ठनिष्ठुरं। स्तब्धनिमग्नरक्तविषमेक्षणमुeतलोचनं त्यजेत्॥ 38॥ भावार्थ : जो मर्म के उपद्रव से संयुक्त महामय पीडित है, भयंकर मर्मरोग से व्याकुलित है, जिसकी समस्त वेदनायें अपने आप अकस्मात् चिकित्सा के बिना शांत हो गयी हों, शरीर का वास्तविक स्वभाव एकदम बदल गया हो, दाँत काले पड गए हों जीभ व ओंठ काली व कठिन हो गयी हो, आँखें स्तब्ध (जकडजाना) निमग्न (अंदर की अोर घुस जाना) लाल व विषम हो गई हों अथवा आँखें उभरी हुई हो, ऐसे रोगी की चिकित्सा न कर के छोड देना चाहिए। अर्थात् ये उस रोगी के मरणचिह्न हैं। इन चिह्नों के प्रकट होने पर रोगी का मरण अवश्य होता है। पश्यति सर्वमेव विकृताकृतिमार्तविशोषशब्दजातिं। विकृतिं श्रुणोति विकृतिं परिजिघ्रति गंधमन्यत:॥ सर्वरसानपि स्वयमपेतरसो विरसान्ब्रवीति य:। स्पर्शमरं न वेत्ति विलपत्यबलस्तमपि त्यजेद्धिषक्॥ 39॥ भावार्थ : जो रोगी सर्वरूप को विकृतरूप से देखता है, आर्त नाद जैसे विकृत शब्द को सुनता है, गंध को भी विकृत रूप से सूंघता है, अपनी जिह्वा के रस रहित, विकार स्वाद (निस्वाद) अथवा विकृत रस वाली होने से सम्पूर्ण रसों को विरस कहता है, स्पर्शकों भी नहीं जानता एवं प्रलाप करता है, निर्बल है, ऐसे रोगी को वैद्य असाध्य समझाकर छोड देवें।