Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
455
त्यंतविरूपिणीभिरवगृह्य नरो यदि नीयतेःत्र।
कार्पासतिलोत्थकल्कखललोहचयानपि य: प्रपश्यति॥ 34॥
भावार्थ : जो स्वप्न में खच्चार, ऊंट, गधा, सूअर भैंस व भयंकर व्याघ्र (शोर) आदि क्रूर मृगों
पर चढकर शीघ्र ही दक्षिण दिशा की अोर जाते हुए दृश्य को देख रहा हो, शरीर पर तेल लगाये हुए
स्वयं को लाल वस्त्र व माला को धारण करने वाली काली स्त्री बार-बार परिहास करती हुई, नाचती
हुई बांधकर ले जा रही हो, शल्य (कांटे) व भस्म को धारण करनेवाले प्रेतसमूह, अथवा अपने नैकर
या अत्यन्त लाल वा काले कपडे पहने हुए साधु, अत्यन्त विकृत रूप वाली स्त्री, यदि रोगी को
पकडकर कहीं ले जाते हुए दृश्य को देख रहा हो, जो रुई, तिल के कल्क, खल लोह समूहों को स्वप्न
में देखता हो तो समझाना चाहिए। यह सब उस रोगी के मरण के चिह्न हैं। ऐसे रोगी की चिकित्सा न
करनी चाहिए।
विशिष्ट रोगों में विशिष्ट स्वप्न व निष्फल स्वप्न
शोणितपित्तपाणडुकफमारुतरोगिषु रक्तपीतपाणडु।
प्रकरारुणाभबहुवस्तुनिदर्शनतो मृतिस्तु तेषां॥
क्षयरोगिणामपि च वानरबंद्युतया यथाप्रकृत्यात्म।
विचतििंतान्यखिलदर्शनकान्यफलानि बर्जयेत्॥ 35॥
भावार्थ : रक्त-पित्त से पीडित लाल, पाणडुरोगी पीला, कफरोगी सफेद व वातरोग से पीडित
लाल वर्ण के बहुत से पदाथोँ को देखें और क्षयरोग से पीडित मनुष्य बंदर को मित्र के सदृश अथवा
उसके साथ मित्रता करते हुए देखें तो इन का जरूर मरण होता है। जो स्वप्न रोगी के प्रकृति के अनुकूल
हो, अभिन्न स्वभाव वाला हो एवं संस्कारगत हो (जो विषय व वस्तु बार-बार चतिंन किया हुआ हो
वही स्वप्न में नजर आवें) ऐसे स्वप्न फल रहित होते हैं।
दुष्ट स्वप्नों के फल
स्वस्थजनोःचिरादधिकरोगचयं समुपैति चातुरो।
मृत्युमुखं विशत्यसदृशासुरनिष्ठुररूपदुष्टदु-॥
स्वप्ननिदर्शनादरललाम - सुखामयुदयैकहेतुसु-।
स्वप्नगणान्ब्रवीम्युरुतरामयसंहतिभेदवेदिनम्॥ 36॥
भावार्थ : पूर्वोक्र प्रकार के असदृश व राक्षस जैसे भयंकर, दुष्ट स्वप्नों को यदि स्वस्थ मनुष्य
देखें तो शीघ्र ही अनेक प्रकार के रोगों से ग्रस्त होता है। रोगी देखें तो शीघ्र मृत्यु मुख पर जाता है। अब
विस्तृत रोग समूहों के भेद को जानने वालों के लिए अत्युकृष्ट सुख व अमयुदय के हेतुभूत शुभ स्वप्नों
को कहेंगे।