Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
453
1.मधुराम्ललवणकटुक, 2.मधुराम्ललवणतिक्त, 3. मधुराम्ललवणकषाय, 4. मधुराम्ल-
कटुककषाय, 5. मधुराम्लकटुकतिक्त, 6. मधुरलवणतिक्तकटुक, 7. मधुराम्लतिक्तकषाय, 8. मधुरलवण-
कटुककषाय, 9. मधुरकटुतिक्तकषाय, 10. मधुरलवण तिक्तकषाय।
1. अम्ललवणकटुतिक्त, 2. अम्ललवणकटुकषाय, 3. अम्ललवणतिक्तकषाय, 4. अम्लकटुतिक्त
कषाय । 1 लवणकटुतिक्तकषाय॥
पाँच रसों के संयोग से 6 भेद होते हैं। वह निम्नलिखितानुसार हैं -
1. मधुराम्ललवणकटुतिक्त, 2. मधुराम्ललवणकटुकषाय 3. मधुराम्ललवणतिक्त कषाय, 4.
मधुराम्लकटुतिक्तकषाय, 5. मधुरलवणकटुतिक्तकषाय ।
इस प्रकार मधुरादि रस के संयोग से 5 भेद हुए। 1. अम्ललवणकटुतिक्तकषाय अम्लादि रसों
के संयोग से, यह एक भेद हुआ।
छहों रसों को एक साथ मिलाने से एक भेद होता है यथा मधुराम्ललवणकटुतिक्त कषाय। इस
प्रकार कुल रसों के त्रेसठ भेद का विवरण समझाना चाहिए।
अयोगातियोगसुयोगलक्षण
सर्वमिहाखिलामयविरुद्ध-मयोगमतिप्रयोगम्ु-।
द्यद्वरभेषजैरतिनियुक्त - मशोषविकारविग्रहं॥
सम्यगित:प्रयोगमुपदिष्ट - मुपक्रमभेदसाधनै-।
रायुररं विचार्य बहुरिष्टगणैरवबुध्य साध्येत्॥ 29॥
भावार्थ : जो औषधप्रयोग रोग के लिए हर तरह से विरुद्ध है, उसे अयोग कहते हैं। जो रोग
के शक्ति की अपेक्ष (अविरुद्ध होते हुए भी) अधिक मात्रा से प्रयुक्त है, उसे अतियोग कहते हैं। जो
योग रोग को नाश करने के लिए सर्व प्रकार से अनुकूल है अतएव रोग को पूर्णरूपेण नाश करने में
समर्थ है उसे सम्यग्योग कहते हैं। वैद्य को उचित है कि अरिष्ट समूहों से रोगी के आयु को विचार कर,
अर्थात् आयु का प्रमाण कितना है, इस बात को जानकर, अनेक भेद से विभक्र उपक्रम (प्रतीकार) रूपी
साधनों से रोग को साधना चाहिए (चिकित्सा करनी चाहिए)।
रिष्टवर्णन प्रतिज्ञा
स्वस्थजनोद्धवान्यधिकृतातुर - जीवितनाशहेतुरि-।
ष्टान्यपि चारुवीरजिनवचोदितलक्षणलक्षितानि ता-॥
न्यत्र निरूपयाम्यखिल - कर्मरिपूनपहंतुमिच्छतां।
तत्वविदां नृणाममलमुक्तिवधूनिहिताभिकांक्षिणाम्॥ 30॥
भावार्थ : अब आचार्य कहते हैं कि जो भव्य तत्ववेत्ता सम्पूर्ण कर्म शत्रुओं को नाश कर