Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
452
तोला) है। लेकिन रोगी के वय, शक्ति, शरीर, विकार (रोग) की प्रबलता अप्रबलता, आदि के
विशोषता से अर्थात् उसके अनुसार उक्र मात्रा से कमती या बढती भी सेवन करा सकते हैं। ऐसा संशमन
औषध संग्रह में मनुष्यों के लिए आचार्यप्रवरों ने कहा है।
रसों के त्रेसठ भेद
एकवरद्विकत्रिकचतुष्कस - पंचषट्कभेदभं -।
गैरखिलै रसास्त्रिकयुताधिक - षष्टिविकल्पकल्पिता॥
तानधिगम्य दोषरसभेदविदूर्जितपूर्वमध्यप-।
श्चादपि कर्मनिर्मलगुणो भिषगत्र नियुजय साध्येत्॥ 28॥
भावार्थ : (अब रसों के त्रेसठ भेद कहते हैं) एक-एक रस, दो-दो रसों के संयोग, तीन-तीन
रसों के संयोग, चार-चार रसों के संयोग, पाँच-पाँच रसों के संयोग व छहों रसों के संयोग से कुल रसों
के त्रेसठ भेद होते हैं। दोषभेद रसभेद, पूर्वकर्म मध्यकर्म व पश्चात्कर्म को जानने वाला निर्मल गुण युक्त
वैद्य, रसभेदों को अच्छी तरह जान कर, उन्हें दोषों के अनुसार प्रयोग कर के, रोगों को साधन करें ।
रसभेदों का खुलासा इस प्रकार हैं - एक-एक रस की अपेक्ष छह भेद होते हैं (क्योंकि रस
छह ही हैं) जैसे -जैसे मधुर रस (मीठा) 2 अम्ल (खट्टा) रस, 3 लवण (नमकीन) रस, 4 कटुक
(चरपरा) रस, 5 तिक्त (कडवा) रस, 6 कषाय (कष्ैला) रस. दो 2 रसों के संयोग से 15 भेद होते
हैं । 1 मधुराम्ल, 2 मधुरलवण, 3 मधुर तिक्त, 4 मधुरकटुक, 5 मधुरकषाय. इस प्रकार मधुर रस को
अन्य रसों में मिलाने से 5 भेद हुए। 1 अम्ललवण, 2 अम्लकटुक, 3 अम्लतिक्त, 4 अम्लकषाय, इस
प्रकार अम्लरस को अन्य रसों के साथ मिलाने से 4 भेद हुए । 1 लवणतिक्त, 2 लवणकटुक, 3
लवणकषाय इस तरह लवणरस अन्य रसों के साथ मिलाने से 3 भेद हुए । 1 कटुकतिक्त, 2
कटुककषाय, इस प्रकार कटुक को तिक्त से मिलाने से 2 भेद हुए। तिक्तकषाय इन दोनों के संयोग से
एक भेद हुआ। इस प्रकार 15 भेद हुए। तीन 2 रसों के संयोग से 20 भेद होते हैं । वह इस प्रकार है।
मधुर के साथ दो 2 रसों के संयोग करने से उत्पन्न दश भेद-1 मधुराम्ललवण, 2 मधुराम्लकटुक, 3
मधुराम्लतिक्त, 4 मधुराग्लकषाय, 5 मधुरलवण कटुक, 6 मधुरलवणतिक्त, 7 मधुरलवणकषाय, 8
मधुरकटुकतिक्त, 9 मधुरकटुककषाय, 10 मधुरतिक्त कषाय । अम्लरस के साथ मधुर व्यतिरिक्त अन्य
रसों के संसर्ग से जन्य छह भेद । 1 अम्ललवण कटुक, 2 अम्ललवणतिक्त, 3 अम्ललवण कषाय, 4
अम्लकटुकषाय, 5 अम्लकटुतिक्त, 6 अम्लतिक्तकषाय। लवण रस के साथ संयोगजन्य तीन भेद। 1
लवणकटुकतिक्त, 2 लवणकटुकषाय, 3 लवणतिक्तकषाय। कटुकरस के साथ संयोगजन्य एक भेद 1
कटुतिक्तकषाय । इस प्रकार 20 भेद हुए । चार-चार रसों के संयोग से 15 भेद होते हैं। इसमें मधुर के
साथ संयोगजन्य दश भेद अम्लरस के साथ संयोग से उत्पन्न भेद चार, लवण के साथ संसर्गजन्य भेद
एक होता है। इस प्रकार पंद्रह हुए । इस का विवरण इस प्रकार है।