Skip to content

Chapter 19 · Treatment of all poisons

PDF page 513 (book page 441)

विषरोगाधिकार:

512
514
Open chapter 19 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / विषरोगाधिकार: 441 खैर)गोजिव्हा, सर्जवृक्ष, (रालका वृक्ष) भोजपत्र वृक्ष, विजयसार, तिलकवृक्ष, (पुष्पवृक्षविशोष) अश्वत्थवृक्ष, सोनलता, अंघ्रिकवृक्ष, टुंटूक, अशोक, कंभारी, देवदारु, सिरस, बच शिग्रु, (सेंजन) मधुशिग्रु, उष्णीकरंज, भिलावा, सरलवृक्ष, (धूपसरल) दोनों प्रकार के पलाश, (सफेद लाल) कलिहारी, इन औषधों के मूल छाल पत्रादिक को जलाकर भस्म करें। इस भस्म को छह गुना गोमूत्र में अच्छी तरह मिलाकर साफ सफेद वस्त्र से छानकर क्षरविधि के अनुसार पकावें। पकते समय उसमें सोंठ, मिरच, पीपल, हलदी, कूट, मंजीठ, बच, बेग, गृहधूम, तगर, कालानमक, हींग इनको वस्त्रगालित चूर्ण कर के मिलावें। इस प्रकार सिद्ध क्षरागद को नस्य, अंजन, आलेपन आदि कायोँ में प्रयोग करने पर सर्वप्रकार के विषों को नाश करता है। सर्वविषनाशक अगद प्रोक्रेःस्मिन् क्षरमूत्रं लवणकटुकगंधाखिलद्रव्यपुष्पा-। णयाशोष्याचूणर्य दत्वा घृतगुडसहितं स्थापितं गोविषाणो॥ तत्साक्षरत्स्थावरं जंगमविषमधिकं कृत्रिमं चापि सवँ। हन्यान्नस्यांजनालेपनबहुविधपानप्रयोगै: प्रयुक्तम्॥ 144॥ भावार्थ : अन्य अनेक प्रकार के क्षर, गोमूत्र, लवण, त्रिकटु सम्पूर्ण गंध द्रव्य व सर्व प्रकार के पुष्पों को सुखाकर चूर्ण करके घी गुड के साथ उपर्युक्त योग में मिलावें। पश्चात् उसे गाय के सींग में रखें। उस औषधि के नस्य अंजन, लेपन व पान आदि अनेक प्रकार से उपयोग करें तो स्थावर, जंगम व कृत्रिम समस्त विष दूर होते हैं। विष रहित का लक्षण व उपचार प्रोक्रैस्तीव्रविषापहैरतितरां सद्धेषजैर्निर्विष्ी-। भूतं मत्र्यमवे़य शांततनुसंतापप्रसौोंद्रियम्॥ कांक्षमप्यशनं प्रतिस्रुतिमलं सत्स्याद्यनीली गुरु -। न्यन्मूलैश्च ततोःयपक्वमखिलं (?) दद्यात्स पेयादिकं॥ 145॥ भावार्थ : उपर्युक्त तीव्र विषनाशक औषधियों के प्रयोग से जिसका विष उतर गया हो इसी कारण से शरीर का संताप शीत हो गया हो, इंद्रिय प्रसन्न हो, भोजन की इच्छा होती हो, मल मूत्रादिक का विसर्जन बराबर होता हो (ये विषरहित का लक्षण है)ऐसे मनुष्य को योग्य पेयादिक देवें। विष में पथ्यापथ्य आहार-विहार निद्रां चापि दिवाव्यवायमधिकं व्यायाममत्यातपं। क्रोधं तैलकुलुत्थसत्तिलसुरासैवीरतक्राम्लिकम्॥