Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
435
कहे गए हैं, उनको बांसुरी, शंख, पटह, भेरी, मृदंग आदि वाद्य विशोषों पर लेपन करके उनके शब्द1 से
विष पीडित मनुष्यों के जो कि मृत प्राय: हो चुके हैं, विष को दूर करें अर्थात् निर्विष करें।
सर्प के काटे बिना विष की अप्रवृत्ति
सर्पाणामंगसंस्थं विषमधिकुरुते शीघ्रमागम्य दंष्ट्रा -।
ग्रेषु व्याप्तस्थितं स्यात् सुजनमिव सुखस्पर्शत:शुक्रवद्वा॥
तेषां दंष्ट्रा यतस्ताबडिशवदतिवक्रास्ततस्ते भुजंगा:।
मुंचत्युद्धत्य तामयो विषमतिविषमं विश्वदोषप्रकोपम्॥ 126॥
भावार्थ : जिस प्रकार प्रियतमा के दर्शन स्पर्शनादिक से अथवा जिन के स्पर्श से सुख मालूम
होता हो ऐसे पदाथोँ के स्पर्श से, सवाँग में व्याप्त होकर रहने वाला शुक्र, शुक्रवाहिनी शिराओं को प्राप्त
हो जाता है, उसी प्रकार सर्प के सवाँग में संस्थित विष, क्रोधायमान होने के समय शरीर से शीघ्र आकर
डाढों के अग्रभाग को प्राप्त हो जाता है। उन सपोँ के डाढ वडिश अर्थात् मछली पकडने के कांटे के
समान अत्यन्त वक्र होते हैं। इसलिए वे सर्प उन डाढों से काटकर समस्त दोष प्रकोपक व अत्यन्त विषम
विाष को उस घाव में छोडते हैं अर्थात् काटे विना सर्प विष नहीं छोडते हैं।
विषगुण
अत्युष्णं ती़णमुक्तं विषमतिविषतंत्रप्रवीणै: समस्तं।
तस्माच्छीतांबुभिस्तं विषयुतमनुजं सेचयेत्तद्विदित्वा॥
कीटानां शीतमेतत्कफवमनकृतं चाग्निसंस्वेदधूपै-।
रुष्णालेपोपनाहैरधिकविषहरे:साध्येदाशु धीमान्॥127॥
भावार्थ : विष अत्यन्त उष्ण एवं ती़ण है ऐसा विषतंत्र में प्रवीण योगियों ने कहा है। इसलिए
इन विषों से पीडित मनुष्य को ठणडे पानी से स्नान कराना आदि शीतोपचार करना हितकर है। कीटों
को विष शीत रहता है। इसलिए वह कफवृद्धि व वमन करने वाला है। उसमें अग्निस्वेद, धूप, लेप,
उपनाह आदि विषहर प्रयोगों से शीघ्र चिकित्सा करनी चाहिए।
विष पीतलक्षण
मांसाद्रं तालकाभं सृजति मलमिहाधमाननिष्पीडितांग:।
फेनं वक्त्रादजस्रं न दहति हृदयं चाग्निरप्यातुरस्य॥
v. जब तमाम वायुमंडल विषदूषित हो जाता है, इसी कारण से तमाम मनुष्य विषग्रसित होकर अत्यन्त दु:ख से
संयुक्त हैं और प्रत्येक मनुष्य के पास जाकर औषध प्रयोग करने के लिए शक्य नहीं है, ऐसी हालत में दिव्य
विषनाशक प्रयोगों को भेरी आदि वाद्यों में लेपकर जोर से बजाना चाहिए। तब उन वाद्यों के शब्द जहाँ तक
सुनाई देते हैं, तहाँ तक के सर्व विष एकदम दूर हो जाते हैं।