Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
431
भावार्थ : मंडली सर्प के दंश से उत्पन्न विष के प्रथमवेग में अधिक गहरा शस्त्र का प्रयोग न
करते हुए साधारण रूप से छेद कर रक्तमोक्षण करना चाहिए। द्वितीयवेग में घृतमिश्रित अगद पिलाकर
पश्चात् शीघ्र ही वमन कराना चाहिए। तीसरे वेग में भी उसी प्रकार वमन कराना चाहिए। बाकी के चतुर्थ
पंचम षष्ट व सप्तम वेग में दर्वीकर सर्प के वेगोें में कथित सर्वचिकित्सा करनी चाहिए। राजीमंत सर्प
के विष के प्रथमवेग में शस्त्र द्वारा अधिक गहरा दंश को विदारण (चीर) कर जिसके अंदर दीपक रखा
हो ऐसी तुम्बी से विषदूषित रक्त को निकालना चाहिए जिससे वह निर्विष हो जाये। द्वितीयवेग में वमन
कराकर अगदपान करावें अथवा उस अगद से सिद्ध श्रोष्ठ यवागू पिलावें। इसके बाकी के तृतीय आदि
वेगों में दर्वीकर सर्प के विष के उन वेगों में कथित औषध, वमन, विरेचन, तीव्रनस्य व ती़णअंजनप्रयोग
आदि सम्पूर्ण चिकित्सा विधि द्वारा चिकित्सा कर इस विष को जीतें।
दिग्ध विद्ध लक्षण
कृष्णास्रावं कृष्णवणँ क्षतं या दाहोपेतं पूतिमांसं विशीणँ।
जानीयात्तद्रिग्धविद्धं शराद्यै: कूरैर्दत्तं यद्विषं सव्रणोस्मिन् (?)॥ 113॥
भावार्थ : (शरादिक से वेधन करते ही) जब घाव से कृष्णरक्त का स्राव होता है, घाव भी
कृष्णवर्ण का है, दाह सहित है दुगँध युक्त मांस टुकडे-टुकडे होकर गिरते हैं, ऐसे लक्षणों केपाये जाने
पर समझाना चाहिए कि यह दिग्धविद्ध (विषयुक्त शस्त्र से उत्पन्न) व्रण है।
विष युक्त व्रण लक्षण
कृष्णोपेतं मूच्र्छया चाभिभूतं मत्यँ संतापजवरोत्पीडितांगम्।
तं ≤ष्ट्वा विद्याद्विषं तत्र दत्तंकृष्णं मांसं शीर्यते यद्व्रणोःस्मिन्॥ 114॥
भावार्थ : जो व्रण पीडित मनुष्य काला हो गया हो, मूच्र्छा से संयुक्त हो संताप व जवर से पीडित
हो, जिस व्रण से काला माँस टुकडा होकर गिरता जाता हो तो समझाना चाहिए उस व्रण में किसी ने
विष का प्रयोग किया है। अर्थात् विषयुक्त व्रण के ये लक्षण हैं।
विष संयुक्त व्रण चिकित्सा
उत्ल्किन्नं तत्पूतिमांसं व्यपोह्य रक्तं संस्राव्यं जलूकाप्रपातै:।
शोध्यश्चायं स्याद्विषाढच्यव्रणार्त: शीतक्वाथै: क्षीरिणां सेचयेत्तम्॥ 115॥
शीतद्रव्यैस्सद्विषघनैर्सुपिष्टैर्वस्त्रं सांतर्दाय दिह्याद्रणं तत्।
कुर्यादेव कंटकोत्ी़णतो वा पित्तोमदूते चापि साक्षद्विष्ोःस्मिन्॥ 116॥
भावार्थ : विषयुक्त व्रण के क्लेदयुक्त (सडा हुआ) व दुगँध संयुक्त माँस को अलग कर, उसमें
जौंक लगाकर दुष्ट रक्त को निकालना चाहिए। एवं विष्ौले व्रण पीडित मनुष्य का शोधन करके उसे
शीत औषधों से सिद्ध वा क्षीरीवृक्षों से साधित काढे से सेवन करना चाहिए।