Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
429
से नहीं निकाला जावें तो वह प्राणियों को शीघ्र मार डालता है। इसलिए अपनी शक्ति के अनुसार (इस
विष के निवारणार्थ) अगद-तंत्र (विष नाशक उपाय)का वर्णन करेंगे।
सर्पदष्टचिकित्सा
सर्वैस्सर्पैरेव दष्टस्य शाखासूधवँ बधवा चांगुलीनां चतुष्के।
उत्कृत्यासृन्मोक्षये≤ंशतोन्यत्रोत्कृत्याग्नौ संदहेच्चूषयेद्वा॥ 102॥
भावार्थ : सर्व प्रकार के सपोँ में से कोई भी सर्प हाथ या पांव में काटा हो तो उस काटे हुए
जगह से चार अंगुल के ऊपर (कपडा, डोरी, वृक्ष के छाल आदि जो वखत में मिल जाये उन से)
कसकर बाँध1 लेना चाहिए। पश्चात् काटे हुए जगह को किसी शस्त्र से उखेर कर (मांस को उखाड
कर) रक्त निकालना चाहिए (जिससे वह विष रक्त के साथ निकल जाता है)। यदि (हाथ पैर को
छोडकर) किसी स्थान में अन्यत्र काटा हो, जहाँ बाँध नहीं सकें वहाँ उखेर कर अग्नि से जला देवें
अथवा मुख में मिट्टी आदि भर कर उस विष को चूस के निकाल देवें।
सर्पविष में मंत्र की प्रधानता
मंत्रैस्सवँ निर्विषं स्याद्विषं तद्यद्वत्तद्वद्धेषजेंर्नैव साध्यम्।
शीघ्रं मंत्रैर्जीवरक्षां विधाय प्रारा: पश्चाद्योजपेद्धेषजानि॥103॥
भावार्थ : जो विष औषधियों से साध्य नहीं होता है (नहीं उतरता है)ऐसे भी सर्व प्रकार के
विष मंत्रों से साध्य होते हैं। इसलिए शीघ्र मंत्रों के प्रयोग से पहले जीवरक्षा कर तदनंतर बुद्धिमान् वैद्य
औषधि योजना करें।
विषापकर्षणार्थ रक्तमोक्षण
दंशादूधर्वाधस्समस्ता: शिरास्ता विद्वानस्त्राद्वंधनाद्रक्तमोक्षम्।
कुर्यात्सवाँगाश्रितोग्रे विष्ोःस्मिन् तद्वद्धीमान् पंचपंचांगसंस्था:॥ 104॥
भावार्थ : जहाँ सर्प ने काटा हो उस के नीचे व ऊपर (आसपास में) जितने शिरायें हैं, उनमें
किसी एक को अच्छी तरह बाँधकर एवं अस्त्र से छेद कर रक्तमोक्षण करना चाहिए। (अर्थात् फस्त
खोलना चाहिए।) यदि वह विष सवाँग में व्याप्त हो तो पंचांग2 में रहने वाली अर्थात् हाथ-पैर के
अग्रभाग में रहने वाली या ललाट प्रदेश में रहने वाली शिराओं में से किसी को व्यध कर रक्तमोक्षण
करें।
v. इस प्रकार बांधने से रक्तवाहिनियाँ संकुचित होकर नीचे का रक्त नीचे, ऊपर का ऊपर ही रह जाता है, जिससे
विष सर्व शरीर में नहीं फै ल पाता है, क्योंकि रक्त के द्वारा ही विष फै लता है।
२. दो हाथ, दो पैर, एक शिर, इन्हें पंचांग कहते हैं।