Skip to content

Chapter 19 · Treatment of all poisons

PDF page 500 (book page 428)

विषरोगाधिकार:

499
501
Open chapter 19 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / विषरोगाधिकार: 428 भावार्थ : मंडली सर्प के डसने पर, उस विष के प्रथमवेग में विष के द्वारा रक्त दूषित होकर पीला पड जाता है। द्वितीय वेग में विष माँस को दूषित करता है। जिससे आँख, मुख आदि सर्व शरीर पांडुर वा अत्यधिक काला हो जाता है। मुँह कडवा भी होता है। तृतीयवेग में अधिक प्यास, चतुर्थवेग में तीव्र जवर व पाँचवें वेग में अत्यन्त दाह होता है। षष्ट वेग में हृदय पीडा व मूच्र्छा होती है। सप्तमवेग में प्राण का मोक्षण होता है। राजीमंतसर्पविषजन्य सप्तवेगों का लक्षण राजीमतामपि विषं प्रथमोरुवेगे। रक्तं प्रदूष्य कुरुतेःरुणपिच्छिलाभं॥ मांसं द्वितीयविषवेगत एव पाणडुं-लालासृतिं सुबहुलामपि तत्तृतीये॥ 98॥ मन्यास्थिरत्वशिरसोतिरुजां चतुर्थे। वाक्संगमाशु कुरुतेःधिकपंचमेःस्मिन्॥ वेगे विषं गलनिपातमपीह षष्टे। प्राणक्षयं बहुकफादपि सप्तमे तत्॥ 99॥ भावार्थ : राजीमंत सर्प के काटने पर उत्पन्न विष के प्रथमवेग में रक्त दूषित होकर वह लाल पिलपिले के समान हो जाता है। द्वितीय वेग में मांस को दूषित करता है और अत्यन्त सफेद हो जाता है। तृतीयविषवेग में लार अधिक रूप से बहने लगती है। चतुर्थवेग में मन्यास्तम्भ व शिर में अत्यधिक पीडा होती है। पंचमवेग में वचन बंद (बोलती बंद) हो जाता है। छठे वेग में उसका कंठ रुक जाता है। सातवें वेग में अत्यधिक कफ बढने से प्राणक्षय हो जाता है। दंश में विष रहने का काल व सप्तवेगकारण पंचाशदुत्तरचतुशशतसंख्ययात्तमात्रास्थितं विषमिहोग्रतयात्मदंशो। धात्वंतरेष्वपि तथैव मरुद्विनीतं वेगांतराणि कुरुते स्वयमेव सप्त॥ 100॥ भावार्थ : विष अपने दंश (दंशस्थान-काटा हुआ जगह) में (जयादा से जयादा) चार सै पचास 450 मात्रा1 काल तक रहता है। शरीरगत रस रक्त आदि धातुओं को भेदन करते हुए, वायु की सहायता से जब वह विष एक धातु से दूसरे धातु तक पहुँचता2 है तब एक वेग होता है। इसी तरह सात धातुओं में पहुँचने के कारण सात ही वेग होते हैं (आठ या छह नहीं)। शस्त्राशनिप्रतिममात्मगुणोपपन्नं। वेगांतरेष्वनुपसह्तमैषधाद्यै-॥ राश्वेव नाशयति विश्वजनं विषं तत्। तस्माह्रवीम्यगदतंत्रमथात्मशक्त्या॥ 101॥ भावार्थ : सपोँ के विष भी शस्त्र व बिजली के सदृश शीघ्र मारक गुण से संयुक्त है। ऐसे विष को उस के वेगों के मध्य-मध्य में ही यदि औषधि मंत्र आदि से शीघ्र दूर नहीं किया जावें अथवा शरीर v. हाथ को घुटने के ऊपर से एक बार गोल घुमाकर एक चुटकी मारने तक जो समय लगता है, उसे एक मात्रा काल कहते हैं। २. जैसे विष जब रस धातु में पहुँचता है, तब प्रथम वेग, रस से रक्त को पहुँचाता है तो दूसर‘ वेग होता है इत्यादि।