Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
421
शिर में काकपद (कैवे के पाद के समान शस्त्र से चीरना चाहिए) का प्रयोग और भी विष दूर करने
वाले समस्त प्रयोगों को करना चाहिए।
गरहारी घृत
सारिबाग्निककटुत्रिकपाठापाटलीककिणिहीसहरिद्रा-।
पीलुकामृतलतासशिरीष्ै: पाचितं घृतमरं गरहारी॥ 63॥
भावार्थ : सरिवा, चित्रक, त्रिकटु (सोंठ मिर्च, पीपल) पाठा, पाढल, चिरचिरा, हल्दी,
पीलुवृक्ष, अमृतबेल, शिरीष इनके द्वारा पकाया हुआ घृत समस्त प्रकार के विषों को नाश करता है।
उग्रविषारी घृत
कुष्ठचंदनहरेणुहरिद्रादेवदारुबृहतीद्वरामंजिष्ठा -।
प्रियंगुसविडंगसुनीलीसारिवातगरपूतिकरंजै: ॥ 64॥
पक्वसर्पिरखिलोग्रविषारि तं निष्ोव्य जयतीह विषाणि।
पाननस्यनयनांजनलेपान्योजययेfृतवर‘ण नराणाम् ॥ 65॥
भावार्थ : कूठ, चंदन, रेणुका हलदी, देवदारु, छोटी बडी कटेहरी, मंजीठ, फूलप्रियंगु,
वायविडंग, नीलीवृक्ष, सारिवा, तगर, दुगँध करंज, इनसे पका हुआ घृत समस्त उग्र विषों को नाश करने
के लिए समर्थ है। (इसलिए इसका नाम उग्रविषारी रखा है) इसे सेवन करने वाला समस्त विषों को
जीतता है। एवं विष पीडित मनुष्यों को इस उत्तम घृत से पान, नस्य, अंजन लेपनादि की योजना करनी
चाहिए।
दूष्ीविषारिअगद
पिप्पलीमधुककुंकुमकुष्ठध्यामकस्तगरलोध्रसमांसी-।
चंदनोरुरुचकामृतवल्येलास्सुचूणर्य सितगव्यघृतामयाम्॥ 66॥
मिश्रितैषधसमूहमिमं संभ़य मंक्षु शमयत्यतिदूष्ी-।
दुर्विषं विषमदाहतृषातीव्रजवरप्रभूतिसर्वविकारान् ॥ 67॥
भावार्थ : पीपल, मुलैठी, कुंकुम (केशर) कूठ, ध्यामक (गंधद्रव्य विशोष) तगर, लोध,
जटामांसी, चंदन, सज्जीखार, गिलोय, छोटी इलायची, इनको अच्छी तरह चूर्णकर शक्कर व गाय के
घृत के साथ मिलावें, उसे यदि खावें तो दूष्ीविष, विषमदाह, तृषा, तीव्रजवर आदि समस्त दूष्ीविषजन्य
विकार शांत होते हैं।
इति स्थावरविष वर्णन