Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
407
भावार्थ : वह समस्त भूमणडल के राजाओं के लिए प्रलय के रूप में रहने वाला राजा अपने
शत्रुमणडल के द्वारा प्रयुक्त समस्त विषोपसर्ग को परास्त कर अपने प्रभाव से चिरकाल तक अपने राजय
को सुखमय बना देता है।
राजा के प्रति वैद्य का कर्तव्य
भिषगपि बुद्धिमान् विशदतद्विषलक्षणवित्। सुकृतमहान्सादिषु परीक्षितसर्वजन:।
सततमिहाप्रमादचरित: स्वयमन्यमनो-वचनकृतेंगितै: समभिवी़य चरेदचिरात्॥ 4॥
भावार्थ : विष प्रयोक्रा के लक्षण व विष लक्षण को विशद रूप से जानने वाले बुद्धिमान वैद्य
को भी उचित है कि वह अच्छे दिग्देश आदि में शिल्प शास्त्रानुसार निर्मित, सर्वोपकरण सम्पन्न रसोई
घर आदि में रसोईया व अन्य परिचारक जनों को अच्छी तरह परीक्ष करके रखें। स्वयं हमेशा
प्रमादरहित होकर, विष प्रयोग करने वाले मनुष्य का मन, वचन, कायोँ की चेष्टा व आकृति आदिकों
से उस को पहिचानें और प्रयुक्त विष का शीघ्र ही प्रतिकार कर के राजा की रक्षा करें।
विषयप्रयोक्रा की परीक्ष
हसति स जल्पति क्षितिमिहालिखति प्रचुरं। विगतमनाच्छिनत्ति तृणकाष्टमकारणत:।
भयचकितो विलोकयति पृष्टमिहात्मगतं। न लपति चोत्तरं विरसवर्णविहीनमुखम्॥ 5॥
इति विपरीतचेष्टितगणैरपरैश्च भिष-। ग्विषदमपोह्य सान्नमखिलं विषजुष्टमपि॥
जिनमुखनिर्गतागमविचारपराभिहितै-। रवितथलक्षणै: समवबुध्य यतेत चिरम्॥ 6॥
भावार्थ : विष प्रयोग करने वाला मनुष्य हँसता है, बडबड करता है, जमीन को व्यर्थ ही
खुरचता है, अव्यवस्थित चित्त होकर कारण के बिना ही तृण काष्ठ आदि को तोडता रहता है। भयभीत
होकर अपने पीछे देखता है, कोई प्रशन न करे तो भी उत्तर देता है। उसका मुख विरस व वर्णहीन हो
जाता है, इन विपरीत व इसी प्रकार के अन्य विपरीत चेष्टा समूहों से विष प्रयोक्रा को पहिचानना
चाहिए (अर्थात् उपरोक्र लक्षण विषप्रयोग करने वालों में पाये जाते हैं) इसी प्रकार विषयुक्त अन्न
(भात) आदि सभी पदाथोँ को जिनेन्द्र भगवान् के मुख से उत्पन्न हेत्वादि से अङ्ति परमागम में कहे
गए अव्यभिचारी लक्षणों से (यह पदार्थ विषयुक्त है ऐसा) जानकर उस के प्रतिकार आदि में परिश्रम
पूर्वक कार्य करें।
प्रतिज्ञा
उपगतसद्विष्ोषु कथ्यामि यथाक्रमतो। विविधविशोषभोजनगणोष्वपरेषु भृतं॥
विषकृतलक्षणानि तदनांतरमैषधमप्यखिलविषप्रभेदविषवेगविधिं च तत:॥ 7॥
भावार्थ : आचार्य प्रतिज्ञा करते हैं कि यहाँ से आगे क्रमश: नाना प्रकार के विशिष्ट भोजनद्रव्य