Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
402
यक्ष पीडित का लक्षण
ताम्रवक्त्रतनुपादलोचनो याति शीघ्रमतिधीरसत्ववान्।
प्रार्थित: स वरदो महाद्युतिर्यक्षपीडितनरस्सदा भवेत्॥ 122॥
भावार्थ : यक्ष से पीडित मनुष्य का मुख शरीर, पाद, आँखें लाल रहती है, यह शीघ्रगामी व
अत्यन्त धीर व शक्तिशाली (अथवा बुद्धिमान) रहता है। प्रार्थना करने पर वह वर देता है और उसका
शरीर महाकांतियुक्त रहता है।
भूत पितृ पीडित का लक्षण
तर्पयत्यपि पितÏिन्नवापदानादिभिर्जलमपि प्रदास्यति।
पायसेक्षुगुडमांसलोलुपो दुष्टभूतपितृपीडितो नर:॥ 123॥
भावार्थ : दुष्ट भूतपितृ से पीडित मनुष्य पितरों के उद्रेश्य से निवाप (तर्पण) दान आदि से
उनका तर्पण करता है और जल का तर्पण भी देता है। एवं वह खीर ईख, गुड व मांस को खाने में लोलुपी
रहता है।
राक्षस पीडित का लक्षण
मांसमद्यरुधिरप्रियोःतिशूरोःतिनिष्ठुरतर: स्वलज्जाया।
वर्जितोःतिबलवािन्नशाचर: शोफरुग्भवति राक्षसो नर:॥ 124॥
भावार्थ : राक्षस से पीडित मनुष्य की मांस, मद्य व रक्त अत्यन्त प्रिय होते हैं। वह अत्यन्त शूर,
क्रूर, लज्जारहित, बलशाली एवं रात्रि में गमन करने वाला होता है। उसके शरीर में सूजन व पीडा रहती
है।
पिशाच पीडित का लक्षण
धूसरोःतिपरुष: खरस्वर: शैचहीनचरित: प्रलापवान्।
भिन्नशून्यगृहवासलोलुप: स्यात्पिशाचपरिवारितो नर:॥ 125॥
भावार्थ : पिशाच ग्रह से पीडित मनुष्य का शरीर धूसर (धुंदला) व अति कठिन होता है, स्वर
गर्दभ सदृश कर्कश होता है एवं उसका आचरण मलिन रहता है। सदा बडबड करता रहता है। एकांत
व सूने घर में रहने की अधिक इच्छा करता है।
नाग ग्रह पीडित का लक्षण
सर्पवत्सरति यो महीतले सृक्कमोष्ठमपि लेढि जिह्वया।
कुप्यतीह परिपीडित: पय:पायसेप्सुरुरगग्रहाकुल:॥ 126॥
भावार्थ : जो उरग ग्रह से पीडित है वह सर्प के समान भूतल में सरकता है। और मुख के दोनों