Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
394
भावार्थ : अनेक औषधियों से सिद्ध तेल को लेपन कराकर आम, नीम, केला, कैथ, जंबू इन
वृक्षों के द्वारा पकाये हुए पानी को ठणडा करके उस गरुडग्रह से पीडित बच्चो को स्नान कराना चाहिए,
एवं उपरोक्र आम्रादिकों से साधित तैल का मालिश व उन्हीं का लेप1 करना भी हितकर है।
गरुडग्रहघन घृतधूपनादि
यद्व्रणोषु कथितं चिकित्सितं यfृतं पुरुषनामकग्रहे।
यच्चा रक्षाणसुधूपनादिकं तद्धितं शकुनिपीडिते शिशै॥ 84॥
भावार्थ : इस गरुड ग्रह के उपसर्ग से होने वाले व्रणों में भी पूर्व कथित व्रण चिकित्सा का
प्रयोग करना चाहिए एवं कपिुंरुष ग्रह पीडा के विकार में कहा हुआ घृत, मंत्र, रक्षाण, धूपन आदि भी
इसमें हित है।
गंधर्व (रेवती) ग्रहगृहीत लक्षण
पाणडुरोगमतिलोहिताननं पीतमूत्रमलमुत्कटजवरम्।
श्यामदेहमथवान्यरोगिणं घ्राणकर्णमसकृत्प्रमाथिनम् ॥ 85॥
भावार्थ : गंधर्व जाति के भ्रुकुटि, रेवती नामक ग्रह से पीडित बालक का शरीर पाणडुर
(सफेदी लिए पीला) अथवा श्याम वर्णयुक्त होता है। उसकी आँखें अत्यन्त लाल होती है। मूत्र व मल
एकदम पीला हो जाता है तीव्र जवर आता है, अथवा कोई अन्य रोग होता है। वह बालक नाक व कान
को बार-बार विशोषतया रगडता है।
रेवतीग्रहघन स्नान, अमयंग, घृत
तं शिशुं भ्रुकुटिरेवतीसुगंधर्ववंशविषमग्रहार्तितं।
सारिवाख्यसहिताश्वगंधश्रृंगीपुनर्नवसमूलसाधितै: ॥ 86॥
मंत्रपूतसलिलैर्निषेचयेत्कुष्टसर्जर - ससिद्ध तैलम्।
मयंजयेदखिलसारसद्रुमै: पक्वसर्पिरिति पाययेच्छिशुम्॥ 87॥
भावार्थ : ऐसे विषम ग्रह से पीडित बालक को सारिवा (अनंतमूल) अश्वगंध मेढासगिीं,
पुनर्नवा इन के जड से सिद्ध व मंत्र से मंत्रित जल से स्नान कराना चाहिए। एवं कूठ व राल से सिद्ध
तेल को लगाना चाहिए। सर्व प्रकार के सारस वृक्षों के साथ पकाये हुए घृत को उस बालक को पिलाना
चाहिए।
1. खस, मुलैठी, नेत्रावाला, सारिवा, कमल, लोध, प्रियंगु, मंजीठ, गेरु, इनका लेप करना भी हितकर है।