Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
393
हुए अधिक मल-मूत्र को त्याग करता है, फेन (झाग) को वमन करता है तो समझाना चाहिए कि वह
भयंकर कपिुंरुषापस्मार नामक ग्रह से पीडित है। इसे शिरीष, तुलसी बेल इनसे पकाये हुए जल से स्नान
कराना चाहिए।
कपिुंरुष ग्रहघन तैल व घृत
सर्वगंधपरिपक्वतैलममयंजने हितामिति प्रयुजयते।
क्षीरवृक्षमधुरैश्च साधितं पाययेfृतमिदं पयसा युतम्॥ 79॥
भावार्थ : इसमें सम्पूर्ण गंधद्रव्यों से सिद्ध तैल का मालिश करना एवं क्षीरोवृक्ष (गूलर आदि
दूध वाले वृक्ष) व मधुर औषधियों से साधित घृत को दूध मिला कर पिलाना भी हितकारी है।
कपिुंरुषग्रहघन धूप
गोवृषस्य मनुजस्य लोमकेशैर्नखै: करिपतेर्धृतप्लुतै:।
गृघ्रकैशिकपुरीषमिश्रितैर्धूपयेदपि शिशुं ग्रहार्दितम्॥ 80॥
भावार्थ : कपिुंरुष ग्रह से पीडित बालक को, गाय, बेल मनुष्य इनके रोम, केश व नख, हाथी
के दांत, गृध्रपक्षी व उल्लू के मल, इन सबको एकत्र मिलाकर और घी में भिगोकर धूप देना चाहिए।
स्नान, बलि, धारण
स्नापयेदथ चतुष्पथे शिशुं दापयेदिह वटांघ्रिपे बलिं।
मर्कटीमपि सकुक्कुटीमनं तां च बिंवलतया स धारयेत्॥ 81॥
भावार्थ : उपरोक्र ग्रह से पीडित बालक को चैराहे पर स्नान कराना चाहिए एवं वटवृक्ष के
समीप बलि चढाना चाहिए। कौंच कुक्कुटी (सेमल1) अनंत (उत्पल सारिवा) कंदूरी (इन के जड)
को हाथ वा गले में पहनावें।
गरुड ग्रह गृहीत लक्षण
पक्षिगंधसहितो बहुव्रण: स्फोटनिष्ठुरविपाकदाहवान्।
स्रस्तगात्रशिशुरेष सर्वत: संबिभेति गरुडग्रहार्तित:॥ 82॥
भावार्थ : गरुडग्रह से पीडित बालक के शरीर में बहुत से व्रण होते हैं और भयंकर पाक व
दाह सहित फफोले होते हैं। वह पक्षी की बास से संयुक्त होता है और सर्व प्रकार से भयभीत रहता है।
गरुड ग्रहघन, स्नान, तैल, लेप
आम्रनबिंकदलीकपित्थजंबृद्रुमक्वथितशीतवारिभि:।
स्नापयेदथ च तद्विपक्व2-तैलप्रलेपनमपि प्रशस्यते॥ 83॥
1. अन्ये तु कुक्कुटीशरीरवत् कुसुम चित्राबल्लीस्फारिकरचितकुक्कुटांडतुल्य कंद्वेति वदंति।
2. तद्धिषक् च इति पाठांतरं।