Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 458 (book page 386)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

457
459
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 386 तृष्णा चिकित्सा व शयन विधान सुशीतलं वा श्रृतशीतलं जलं पिबेत्तृषार्तो मनुजस्तदुeमे। तथोदकोद्यत्कदलीदलाश्रिते शयीत नित्यं शयने मसूरिकी॥ 45॥ भावार्थ : मसूरिका रोग से पीडित रोगी को प्यास लगे तो वह बिल्कुल ठंडे या पकाकर ठंडे हुए जल को पीवें एवं मसूरिका निकलने पर पानी से भिगोये गए केलों के पत्ो जिस पर बिछाये हों ऐसे शयन (बिछैना) में वह हमेशा सोवें। दाहनाशकोपचार तदुद्धवोद्धूतविदाहतापिते शिराश्च व्यधवाv रुधिरं प्रमोक्षयेत्। प्रलेपयेदुत्पलपज्ञकेसरै: सचंदनैनिँबपयोंघ्रिपांकुरै:॥ 46॥ भावार्थ : मसूरिका होने के कारण से उत्पन्न भयंकर दाह से यदि शरीर तप्तायमान हो रहा है तो शिरामोक्षण कर रक्त निकालना चाहिए और नीलकमल, कमल, नागकेसर व चन्दन से अथवा नींब, क्षीरीवृक्षों के कोंपल से लेप करना चाहिए। शर्करादि लेप सशर्कराकिंशुकशाल्मलिद्रुमप्रवालमूलै: पयसानुपेषितै:। प्रलेपयेदूष्मनिवारणाय तद्रुजाप्रशांत्यै मधुरैस्तथापरै:॥ 47॥ भावार्थ : इसी प्रकार ढाक सेमल इन वृक्षों के कोंपल व जड को दूध में पीसकर उसमें शक्कर मिलाकर, गर्मी व पीडा के शमन करने के लिए लेप करें। इसी प्रकार अत्यन्त मधुर औषधियों को भी लेप करना चाहिए। शैवलादि लेप व मसूरिका चिकित्सा सशैवलोशीरकशोरुकाशसत्कुशांघ्रिभिस्सेक्षुरसैश्च लेपयेत्। मसूरिकास्तैर्विषजाश्च या यथाविषघनभैषजयगणैर्विशोषकृत्॥ 48॥ भावार्थ : शिवार, खस, कसेरु कास, दर्भा इनके जड को ईख के रस के साथ पीस कर लगावें और यदि विषज मसूरिका हो तो विषहर औषधियों का लेपन करना चाहिए। मसूरिका नाशक क्वाथ सनिंबसारामृतचंदनांबुदैर्विपक्वतोयं प्रपिबेत्सशर्करम्। मसूरिकी द्राक्षहरीतकामृतापटोलपाठाकटुरोहिणीघनै:॥ 49॥ अरुष्करांम्रांबुसधान्यरोहिणी घनै: श्रृतं शीतकषायमेव वा। पिबेत्सदा स्फोटमसूरिकापहं सशर्करं सेक्षुरसे विशोषवित्॥ 50॥ 1. विद्वान् इति पाठांतरं।