Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 459 (book page 387)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

458
460
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 387 भावार्थ : नींब की गिरी, गिलोय, लाल चंदन, नागरमोथा इनसे पकाये हुए काढे में शक्कर मिलाकर मसूरिका से पीडित व्यक्ति पीवें एवं द्राक्ष, हरड, गिलोय, पटोलपत्र, पाठा, कुटकी, नागरमोथा इनके क्वाथ अथवा भिलावा, आम, खश, धनिया, कुटकी, नागरमोथा इनके क्वाथ वा शीत कषाय को पीवें। ईख के रस में शक्कर मिलाकर पीने से स्फोट युक्त मसूरिका रोग दूर हो जाता है। पच्यमान मसूरिका में लेप विपच्यमानासु मसूरिकासु ता: प्रलेपयेद्वातकफोत्थिता भिषक्। समस्तगंधैषधसाधितेन सत्तिलोद्धवेनाजयगणैस्तथापर: ॥ 51॥ भावार्थ : वात व कफ के विकार से उत्पन्न जो मसूरिका है यदि वह पक रही हो तो सर्व गंधैषधों से सिद्ध तिल का तैल लेपन करना चाहिए यदि पित्तज प्रसूरिका पक रही हो तो, सर्वगंधैषध से सिद्ध घृतवर्ग का लेपन करना चाहिए। पश्चमान व पक्वमसूरिका में लेप विपाककाले लघु चाम्लभोजनं नियुजय सम्यक्परिपाकमागतां। विभिद्य ती़णैरिह कंटकैशशुभै: सुचक्रतैलेन निष्ोचयेद्धिषक् ॥ 52॥ भावार्थ : मसूरिका के पकने के समय में रोगी को हलका व खट्टा भोजन कराना चाहिए। जब वह पक जाये, उसके बाद ती़ण व योग्य कांटे से उसे फोडकर उस पर चक्र तैल (चक्की से निकाला हुआ) नया (ताजे) डालना चाहिए। व्रणावस्थापन्न मसूरिका चिकित्सा विपाकपाकव्रणपीडितास्वपि प्रसाध्येत्ता: क्षतवद्विसर्पवत्। अजस्रमास्रवयुता: प्रपीडयेन्मुहुर्मुहुर्माषयवप्रलेपनै:॥ 53॥ भावार्थ : मसूरिका पक जाने पर यदि व्रण हो जावें तो क्षत (जखम) व विसर्प रोग की चिकित्सा करें। यदि वह सदा स्रावसहित हो तो बार-बार उडद जै का लेपन से पीडन करना चाहिए। शोषणक्रिया व क्रिमिजन्य मसूरिका चिकित्सा सुभस्मचूर्णेन विगालितेन वा विकीर्य समयक्परिशोषयेद्बुध:। कदाचिदुद्यत्क्रिमिभक्षिताश्च ता:क्रिमिघनभैषजयगणैरुपाचरेत्॥ 54॥ भावार्थ : अच्छे भस्म को पुन: अच्छी तरह (छलनी आदि से) छानकर उसे उन मसूरिकाओं पर डालें जिससे वह स्राव सूख जायेगा। यदि कदाचित् उन मसूरिका व्रणों में कृमि उत्पन्न हो जाये तो कृमिनाशक औषधियों से उपचार करना चाहिए।