Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
378
भावार्थ : प्रत्येक पदाथोँ को जानने के लिए लगिंलगिीं भेद को जानना आवश्यक है। जिस
प्रकार धूम लगिं है। अग्नि लगिीं है। धूम को देखकर अग्नि के अस्तित्व का रान होता है। इसी प्रकार
उन शोष आदि अनेक रोगों केलिए भी लगिं रूप अनेक पूर्वरूप विकार होते हैं। तदनंतर जिस प्रकार
अग्नि अपने लक्षण के साथ व्यक्त होती है। उसी प्रकार व्यधियाँ भी पश्चात् अपने लक्षणों के साथ-
साथ व्यक्त हो जाती हैं।
क्षय का पूर्वरूप
बहुबहलकफातिशवासविशवांगसाद:। वमनगलविशोषात्यगिAमांद्योन्मदाश्च॥
धवलनयनता निद्राति तत्पीनसत्वं। भवति हि खलु शोष्ो पूर्वरूपाणि तानि॥ 8॥
भावार्थ : गाढा कफ बहुत गिरना, श्वास होना, सवाँग शिथिलता हो जाना, वमन होना, गला
सूखना, अग्निमांद्य होना, मद आना, आँखें सफेद हो जाना, अधिक नींद आना, पीनस होना ये राजय़मा
का पूर्वरूप हैं अर्थात् जिनको राजय़मा होने वाला होता है उनको रोग होने के पहले उपर्युक्त लक्षण
प्रकट होते हैं।
शुकशिखिशकुनैस्तै कैशिकै: काकागृध्रै:। कपिगणकृकलासैर्नीयते स्वप्नकाले॥
खरपरुषविशुष्कां वा नदी य: प्रपश्येत्। दवदहनविपन्नन् रूक्षवृक्षन् सधूमान्॥ 9॥
भावार्थ : जिस को राजय़मा होने वाला होता है,उसे स्वप्न में, तोते, मयूर (मोर) शकुन
(पक्षिविशोष) नकुल, कैवा, गीध, बंदर, गिरगट ये उस को (पीठ पर बिठालकर) ले जाते हुए अर्थात्
उनके पीठ पर अपन सवारी करते हुए दिखाता है। खरदरा कठिन (पत्थर आदि से युक्त) जलरहित
नदी और दावाग्नि से जलते हुए धूम से व्याप्त रूक्ष वृक्ष भी दीखते हैं। उपरोक्र स्वप्नों को देखना यह
भी राजय़मा का पूर्वरूप है।
वात आदि के भेद से राजय़मा का लक्षण
पवनकृतविकारान्नष्टभिन्नस्वरोन्त-र्गतनिजकृशपाश्र्वाे वंससंकोचनं च।
जवरयुतपरिदाहासृग्विकारोतिसारा:। क्षयगतनिजरूपाणयत्र पित्तोद्धवानि॥ 10॥
अरुचिरपि च कासं कंठजातं क्षतं तत्। कफकृतबहुरूपाणयुत्तमांगे गुरुत्वम्॥
इतिदशभिरथैकेनाधिकैर्वा क्षयातँ। परिहरतु यशोःर्थी पंचषड्भि स्वरूपै:॥ 11॥
भावार्थ : राजय़मारोग में वात के उद्रेक से 1. स्वर नष्ट या भिन्न हो जाता है। 2. दोनों कृश
पार्श्व (फसली) अन्दर चले जाते है। 3. अंस (कंधा) का संकोच (सिकुडन) होता है। पित्त के प्रकोप
से 4. जवर , 5. दाह, 6. खून का आना और 7 अतिसार (दस्त का लगना) होता है। कफ के प्रकोप
से, 8. अरूचि,9. कास,10. गले में जखम और 11. शिर में भारीपना होता है। इन उपरोक्र ग्यारह
लक्षणों से अथवा किसी पाँच या छह लक्षणों से पीडित क्षयरोगी को यश को चाहने वाला वैद्य छोड