Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
377
चिकित्सा रूपी शत्रु राजा का ठहरना अत्यन्त दुष्कर है। ऐसा दुरधिगम (जानने के लिए कठिन)
शोषराज सब को जीतने की इच्छा से जगत् को परास्त करता है।
क्षय के नामांतरों की सार्थकता
क्षयकरणविशोषात्संक्षयस्स्याद्रसादेरनुदिनमतितापैशशोषणादेष शोष:॥
नृपतिजनविनाशाद्राजय़मेति साक्षदधिगतबहुनामा शाेषभूपो विभाति॥ 4॥
भावार्थ : रस रक्त आदि धातुओं को क्षय करने के कारण से क्षय उन्हीं धातुओं को अपने
संताप (जवर) के द्वारा प्रतिदिन शोाषण (सुखाना) करते रहने से ““शोष”” राजा1 महाराजाओं को भी
नाश कर देने के कारण ““राजय़मा””(राजरोग) इत्यादि अनेक सार्थक नामों को धारण करते हुए
क्षयराज संसार में शोभायमान होता है। अर्थात् क्षय, शोष, राजय़मा इत्यादि तपेदिक रोग के अनेक
सार्थक नाम हैं।
शोषरोग की भेदाभेदविवक्ष
अधिकतरविशोषाeैणमुख्यप्रभेदात्। पृथगथ कथितोःसै शोषरोग:स्वदोष्ै:॥
सकलगुणनिधानादेकरूपक्रियायास्स भवति सविशोषस्संनिपातात्मकोःयम्॥ 5॥
भावार्थ : इस रोग में दोषों का उद्रेक अल्पप्रमाण व अधिक प्रमाण में होने के कारण से गैण
व मुख्य का व्यवहार होता है। इस गैणमुख्य अपेक्षभेद के कारण यह शोषरोग पृथक्-पृथक् दोषज
(वातज, पित्तज कफज) भी कहा गया है। लेकिन सभी दोषों के लक्षण एक साथ पाये जातै हैं और
इसकी चिकित्साक्रम में भी कोई भेद नहीं है। (एक ही प्रकार का चिकित्साक्रम है) इसलिए यह
राजय़मा सिन्नपातात्मक होता है।
राजय़माकारण
मलजलगतिरोधान्मैथुनाद्वा विघाता-दशनविरसभावाच्छ्लेष्मरोधात्सिरासु॥
कुपितसकलदोष्ैव्र्याप्तदेहस्य जंतो-र्भवति विषमशोषव्याधिरेषोःतिकष्ट:॥ 6॥
भावार्थ : मलमूत्र के रोकने से, अतिमैथुन करने से, कोई घात (चोट आदि लगना) होने से,
मधुरादि पैष्टिक रसरहित भोजन करते करने से, रसवाहिनी सिरावों में श्लेष्मा का अवरोध होने से,
प्राणियों के शरीर में सर्व दोषों का उद्रेक होने पर यह विषम (भयंकर शोषरोग उत्पन्न हो जाता है। यह
अत्यन्त कठिन रोग है।
पूर्व रूप अस्तित्व
अनल इव सधूमो लगिंलगिींप्रभेदात्। कथितबहुविकारा:पूर्वरूपैरुपेता:॥
हुतभुगिह स पश्चाव्द्यक्रसल्लक्षणात्मा। निजगुणगणयुक्ता व्याध्योप्यत्र तद्वत्॥ 7॥
1. राजा जैसा समर्थ पुरुष भी इस रोग से पीडित हो जावें तो रोग मुक्त नहीं होते हैं।