Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
365
भावार्थ : जो योनि दुगँध्युक्त व पिच्छिल हो, उस पर अमलतास का गुदा त्रिफला अधिक भाग
(पूर्वोक्र औषधियों की अपेक्ष) धाय के फूल, इनको अच्छी तरह से चूर्ण करके बुरखना चाहिए और
(इन्हीं) कष्ैली औषधियों के काढे से धोना भी चाहिए।
कफजयोनिरोग चिकित्सा
प्रचुरकणडुरयोनिषु ति़णभेषजगणैर्बृहतीफलसैंधवै:।
प्रतिदिनं परिपूरणमिष्टमित्यहिममूत्रागणैरपि धावनम्॥ 80॥
भावार्थ : जिसमें अत्यधिक खुजली चल रही हो, ऐसे कफज योनि रोगों में ती़ण औषधियाँ
तथा कटेहरी के फल, सैंधानमक, इनके चूर्ण को प्रतिदिन भरना चाहिए तथा गरम किए हुए गोमूत्र,
बकरी के मूत्र आदि मूत्र वर्ग से धोना भी चाहिए।
कर्णिनी चिकित्सा
प्रबलकर्णवतीष्वपि शोधनै: कृतसुवर्तिमिहाकधिकभेषजै:।
इह विधाय विशोधनसर्पिषा, प्रशमयेदथवाकुंरलेपनै:॥ 81॥
भावार्थ : कर्णिनी योनिरोग को शोध की वशिष्ट औषधियों द्वारा निर्मित बत्ी (योनि पर)
रखना उन्हीं औषधियोें से सिद्ध घृत, पोया (पिचू) धारण कराना व पिलाना चाहिए एवं अर्शनाशक
लेपों के लेपन से शमन करना चाहिए।
प्रस्रंसिनीयोनिरोग चिकित्सा
अपि च योनिमिहात्यवलंबिनीं, घृतविलिप्ततनुं प्रविवेशितम्।
तिलजजीरकया प्रपिधाय तामधिकबंधनमेवसमाहरेत् ॥82॥
भावार्थ : नीचे की अोर अत्यन्त लटकती हुई (प्रस्रंसिनी) योनि को घृत का लेपन करके फिर
तिल के तेल व जीरे से उसे ढककर अर्थात् उनके कल्क को उस पर रख, उसे उच्छी तरह बांधना चाहिए।
योनिरोग चिकित्सा का उपसंहार
इति जयेत्क्रमतो बहुयोनिजामयचयान्प्रतिदोषकृतोषधै:।
निखिलधावनधूपनपूरणै: मृदुविलेपनतर्पणबंधनै:॥ 83॥
भावार्थ : इस प्रकार बहुत से प्रकार के योनिजरोगों को क्रम से तत्तद्रोष नाशक औषधियों से
घावन, (धोना) धूपन (धूप देना) पूरण, (भरना) लेपन तर्पण व बंधन विधि के प्रयोग कर जीतना
चाहिए।