Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
360
मूत्राकृच्छचिकित्सा
कथितमूत्राविघातचिकित्सितं। प्रकथ्याम्यधिकाखिलभेषजै:।
प्रतिदिनं सुविशुद्धतनो: पुन:। कुरुत बस्तिमिहोत्तरसंरिातम्॥ 63॥
भावार्थ : उपरोक्र मूत्रकृच्छ्र रोग की चिकित्सा का वर्णन, उनके योग्य समस्त औषधियों के
साथ-साथ करेंगे। प्रतिदिन रोगी के शरीर को शोधनकर पुन: उत्तर बस्ति का प्रयोग करना चाहिए।
मूत्राकृच्छ्रनाशक योग
त्रापुसबीजककल्कमिहाक्षसम्मितमथाम्लसुकांजिकयान्वितं।
लवणवर्गमपि प्रपिबेन्नर: सभयमूत्राविघातनिवारणम्॥ 33॥
भावार्थ : खीरे के बीज के एक तोले कल्क को श्रोष्ठ खट्टी कांजी के साथ एवं लवण वर्ग को
कांजी के साथ पीने से, मनुष्य का भयंकर मूत्रकृच्छ्र भी शांत होता है।
मधुकादिकल्क
मधुककुंकु मकल्कमिहांबुना। गुडयुतेन विलोड्य निशास्थितं॥
शिशिरमाशु पिबन् जयतीद्धमप्यखिलमूत्राविकारमरं नर:॥ 64॥
भावार्थ : जयेष्टमधु व कुंकुम (केशर) के कल्क में गुड मिलाकर पानी के साथ बिलोना
चाहिए। फिर उसे रात्रि में वैसा ही रखें। अच्छी तरह ठणडा होने के बाद (प्रात:काल) उसे पीने से समस्त
मूत्र विकार दूर हो जाते हैं।
दाडिमदि चूर्ण
सरसदाडिमबीजसुजीरनागरकणं लवणोन सुचूर्णितं॥
प्रतिदिनं वरकांजिकया पिबे-दधिकमूत्राविकाररुजापहम्॥ 65॥
भावार्थ : रस युक्त दाडिम (अनार) का बीज, जीरा, शुंठी, पीपल व लवण इनको अच्छी
तरह चूर्ण कर, उसे प्रतिदिन कांजी में मिलाकर पीना चाहिए। वह अधिक मूत्रकृच्छ रोग को भी दूर
करता है।
कपोतकादि योग
अपि कपोतकमूलयुतत्रिाकंटकसुगृध्रनखांघ्रिगणै: श्रितम्॥
कुडुबयुग्मपयोंबुचतुर्गुणं प्रतिपिबेत्सपय: परिपेषितम् ॥ 66॥
भावार्थ : कपोतक (सफेद सुर्मा) पीपलामूल, गोखरू , कंटकपाली वृक्ष की जड, इनसे
चतुर्गण पानी डालकर सिद्ध किए हुए दूध को अथवा उपरोक्र औषधियों को दूध के साथ पीसकर
(मूत्रकृच्छ्र रोग को नाश करने के लिए ) पीना चाहिए।