Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
356
मूत्राजठर लक्षण
उदकवेगविद्यातत एव तत्। प्रकुरुते मरुदुत्परिवर्तते।
उदरपूरणमुद्धतवेदनं । प्रकटमूत्राकृतं जठरं सदा॥ 44॥
भावार्थ : उस मूत्र के वेग को रोकने से, (अपान) वात जब ऊधर्वगामी होकर पेट में भर जाता
है अर्थात् पेट को फुलाता है ( नाभि से नीचे अफरा) और उस समय पेट में अत्यन्त वेदना को उत्पन्न
करता है। उसे मूत्र जठर रोग कहा है।
मूत्राोत्संग लक्षण
अपि मनोहरमेहनमध्यमे। प्रवरबस्तिमुखेति विषजयते ।
सृजत एव बलात्प्रतिबाधत:। सरुज मूत्रामतोप्यपसंगरुक्॥ 45॥
भावार्थ : मनोहर शिशनेदिं्रय के मध्यभाग वा बस्ति (मूत्राशय) के मुख में, प्रवृत्त हुआ मूत्र
रूक जाता है, बलात्कार से त्यागने की कोशिश करने पर, प्रतिबंधक कारण मैजूद होने से, पीडा के
साथ धीरे-धीर‘ थोडा-थोडा निकलता है। कभी रक्त भी साथ आता है, इसे मूत्रोत्संग रोग कहते हैं।
मूत्राक्षय लक्षण
द्रवविहीनविरूक्षशरीरिण:। प्रकटबस्तिगतानिलपित्तकै।
क्षपयतोःस्य जलं बलत: स्वयं। भवति मूत्रागतक्षयनामक:॥ 46॥
भावार्थ : जिनके शरीर में द्रवभाग अत्यन्त कम होकर रूक्षंश अधिक हो गया हो उनकी बस्ति
में पित्त व वात प्रविष्ट होकर मूत्र को जबर्दस्ती नाश करते हैं। वह मूत्रक्षाय नामक रोग है।
मूत्राशमरी लक्षण
अनिलपित्तवशादतिशोषितं। कठिनवृत्तमिहांबुनिवासितम्।
मुखगतं निरुणद्धि जलं शिलोपममतोःस्य च नाम तदेव वा ॥ 47॥
भावार्थ : वात व पित्त के प्रकोप से, मूत्र सूखकर कठिन व गोल, अशमरी के समान ग्रंथि
बस्ति के मुख में उत्पन्न होता है जिससे मूत्र रुक जाता है। यह अशमरी तुल्य होने से, इसका नाम भी
मूत्राशमरीv है।
मूत्राशुक लक्षण
अभिमुखस्थितमूत्रानिपीडित:। प्रकुरुतेःरातयाधिकमैथुनम्।
अपि पुर: पुरतस्सह रेतसा वहति मूत्रामिदं च तदाख्यया॥ 48॥
भावार्थ : जब मूत्र बाहर आने के लिए उपस्थित हो और उसी समय कोई अरान से मैथुन
1. इसे ग्रंथातरों में मूत्रग्रंथि कहते हैं।