Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 420 (book page 348)

क्षुद्ररोगाधिकार:

419
421
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 348 अथ हृद्रोगाधिकार: वातज हृदोग चिकित्सा पवनदोषकृताधिकवेदना-। हृदयरोगनिपीडितमातुरम्॥ मगधजान्वितसर्षपमिश्रितै-। रहिमवारिभिरेव च वामयेत्॥ 5॥ भावार्थ : वात के विकार से जब हृदय में अत्यधिक वेदना होती है उस रोगी को अर्थात् वातज हृद्रोग से पीडित रोगी को पीपल सरसोें से मिला हुआ गरम पानी पिलाकर वमन कराना चाहिए। वातज हृद्रोगनाशक योग लवणवर्गयवोद्धवमिश्रितं। घृतमत: प्रपिबेहद्हृदयामयी॥ त्रिाकटुहगिं्वजमोदकसैंधवा-नपि फलाम्लगणै: पयसाथवा॥ 6॥ भावार्थ : वातज हृदयरोगी को लवणवर्ग व यवक्षर से मिला हुआ घृत पिलावें एवं त्रिकटु हींग, अजवाइन व सैंधानमक इनको खट्टे फल समूह के रस के साथ अथवा दूध के साथ पिलाना चाहिए। पित्तज हृद्रोगचिकित्सा अधिकपित्तकृते हृदयामये। घृतगुडाप्लुतदुग्ध्युतैषधै:॥ वमनमत्रा हितं सरिवेचनम्। कथितपित्तचिकित्सितमेव वा॥ 7॥ भावार्थ : यदि पित्त के विशोष उद्रेक से हृदय रोग हो जाये, तो उस में (पित्तज हृदय रोग में) घृत, गुड व दूध से युक्त (पित्तनाशक) औषधियों से वमन कराना ठीक है एवं विरेचन भी कराना चाहिए। साथ ही पूर्व कथित पित्तहर चिकित्सा करनी चाहिए। कफज हृदोगचिकित्सा कफकृतोग्रमहाहृदयामये। त्रिाकटुकोष्णजलैरिह वामयेत्। अपि फलाम्लयुता त्रिावृता भृशं। लवणनागरकैस्स विरेचयेत्॥ 8॥ भावार्थ : कफविकार से उत्पन्न हृदयगत महारोग में (कफज हृद्रोग में) त्रिकटु से युक्त उष्णजल से वमन कराना चाहिए एवं निशोथ, खट्टा फल, सैंधानमक व शुंठी से विरेचन कराना चाहिए। हृद्रोग में बस्तिप्रयोग तदनुरूपविशोषगुणैषधै-। रखिलबस्तिविधानमपीष्यते॥ हृदयरोगगणप्रशमायतत्। क्रिमिकृतस्य विधिश्च विधीयते॥ 9॥ भावार्थ : हृद्रोग के उपशमन करने के लिए तत्तद्रोषों के उपशमने योग्य औषधियों से बस्ति का भी प्रयोग करना चाहिए। यहाँ से आगे कृमि रोग के निदान व चिकित्सा का वर्णन करेंगे।